सावन में भोले बाबा के भक्त जगह-जगह मंदिरों में दर्शन का प्लान बना रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो हर सोमवार बाबा के खास मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे हैं। सूरत में ऐसे कई मंदिर है, जो खूबसूरती के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाने जाते हैं। अगर आप भी आने वाले सोमवार के दिन सूरत में भोले बाबा के अच्छे मंदिर ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान शिव के फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
काल भैरवनाथ महादेव मंदिर, सूरत
यह मंदिर कामरेज गांव में तापी नदी के पास स्थित है। यहां एक साथ 3 मंदिरों के दर्शन आप कर पाएंगी। त्रिवेणी संगम काल भैरव मंदिर, भूतनाथ महादेव और धूतपापेश्वर मंदिर यहां बने हिए हैं। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। यहां आकर आपको सुकून का अहसास होगा, क्योंकि मंदिर बेहद शांत और साफ-सुथरा है।यहगुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
- लोकेशन- कामरेज-भैरव रोड, पटेल फलिया, भैरव, गुजरात
गलतेश्वर महादेव मंदिर, सूरत
यह वही मंदिर है, जहां महादेव की विशाल मूर्ति विराजमान है। जैसे ही आप मंदिर में प्रवेश करेंगी, आपको केवल घंटियों की धुन सुनाई देगी। इस मंदिर में आपको एक ही जगह 12 ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन हो जाएंगे। यहां तक पहुंचने का रास्ता उबड़-खाबड़ है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद आपको अहसास होगा कि आखिर इतने पर्यटक यहां क्यों आते हैं। यह सूरत के खूबसूरत महादेव के मंदिरों में से एक है। यह सूरत के फेमस मंदिरों में से एक है।
- लोकेशन- सरनाल, डाकोर, गल्तेश्वर, गुजरात

इच्छा नाथ महादेव मंदिर
सूरत में सावन के सोमवार के खास अवसर पर आप इच्छानाथ महादेव मंदिर भी घूमने जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सोमवार के दिन यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इस भीड़ की वजह से सड़क पर ट्रैफिक भी ज्यादा रहता है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स रहती हैं। अगर आप यहां दर्शन करने आ रही हैं, तो कोशिश करें कि ऐसे समय पर आए, जब आपको भीड़ न मिले। परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना रहे लोगों लोग मंगलवार से शुक्रवार के बीच यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
- लोकेशन- डुमास रोड, प्रार्थना संघ भद्राश्रम, अठवा लाइन्स, अठवा, सूरत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों