herzindagi
kantareshwar mahadev to icchanath mahadev best shiva temples in surat

भोलेनाथ को खुश करने के लिए मंदिर ढूंढ रही हैं, तो गुजरात की ये ऐतिहासिक जगहें आपको आएंगी पसंद

इन मंदिरों के बारे में माना जाता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं। सावन में यहां भक्तों की भीड़ सुबह से ही लग जाता है। लोग भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए लंबी लाइनों में लगे रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-16, 16:00 IST

सावन में भोले बाबा के भक्त जगह-जगह मंदिरों में दर्शन का प्लान बना रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो हर सोमवार बाबा के खास मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे हैं। सूरत में ऐसे कई मंदिर है, जो खूबसूरती के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाने जाते हैं। अगर आप भी आने वाले सोमवार के दिन सूरत में भोले बाबा के अच्छे मंदिर ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान शिव के फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

काल भैरवनाथ महादेव मंदिर, सूरत

यह मंदिर कामरेज गांव में तापी नदी के पास स्थित है। यहां एक साथ 3 मंदिरों के दर्शन आप कर पाएंगी। त्रिवेणी संगम काल भैरव मंदिर, भूतनाथ महादेव और धूतपापेश्वर मंदिर यहां बने हिए हैं। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। यहां आकर आपको सुकून का अहसास होगा, क्योंकि मंदिर बेहद शांत और साफ-सुथरा है। यहगुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।

  • लोकेशन- कामरेज-भैरव रोड, पटेल फलिया, भैरव, गुजरात

इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

 

mahadev temple

गलतेश्वर महादेव मंदिर, सूरत

यह वही मंदिर है, जहां महादेव की विशाल मूर्ति विराजमान है। जैसे ही आप मंदिर में प्रवेश करेंगी, आपको केवल घंटियों की धुन सुनाई देगी। इस मंदिर में आपको एक ही जगह 12 ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन हो जाएंगे। यहां तक पहुंचने का रास्ता उबड़-खाबड़ है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद आपको अहसास होगा कि आखिर इतने पर्यटक यहां क्यों आते हैं। यह सूरत के खूबसूरत महादेव के मंदिरों में से एक है। यह सूरत के फेमस मंदिरों में से एक है।

यह विडियो भी देखें

  • लोकेशन- सरनाल, डाकोर, गल्तेश्वर, गुजरात

इसे भी पढ़ें-गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह

 

गलतेश्वर महादेव मंदिर, सूरत

इच्छा नाथ महादेव मंदिर

सूरत में सावन के सोमवार के खास अवसर पर आप इच्छानाथ महादेव मंदिर भी घूमने जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सोमवार के दिन यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इस भीड़ की वजह से सड़क पर ट्रैफिक भी ज्यादा रहता है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स रहती हैं। अगर आप यहां दर्शन करने आ रही हैं, तो कोशिश करें कि ऐसे समय पर आए, जब आपको भीड़ न मिले। परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना रहे लोगों लोग मंगलवार से शुक्रवार के बीच यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

  • लोकेशन- डुमास रोड, प्रार्थना संघ भद्राश्रम, अठवा लाइन्स, अठवा, सूरत

shiva temples

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।