Tarkeshwar Mahadev Temple: लैंसडाउन में महादेव के कुछ खूबसूरत मंदिरों में भक्तों की भीड़ आजकल ज्यादा देखने को मिल रही है। सावन की महीने में यहां भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों को दर्शन के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। यहां लोग भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इसलिए, अगर आप लैंसडाउन घूमने गई हैं, तो आपको भी महादेव के इन फेमस मंदिरों में दर्शन का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन मंदिरों के लोकेशन और वहां तक कैसे पहुंच सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह लैंसडाउन का सबसे फेमस शिव मंदिर है। इस मंदिर की खासियत यह की यहां तक पहुंचने का नजारा बेहद खूबसूरत है। इस मंदिर के चारों तरफ देवदार और चीड़ के घने जंगल है। इसलिए, इस मंदिर की खूबसूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लैंसडाउन घूमने गए लोग यहां भोले बाबा के दर्शन के साथ-साथ अच्छे नजारे का भी आनंद उठा पाएंगे। इस चमत्कारी शिव मंदिर में आपको एक बार दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ऋषिकेश से मात्र 20 किमी की दूरी पर हैं सुंदर भोलेनाथ के मंदिर, जानें कैसे पहुंच सकती हैं आप
यह विडियो भी देखें
इस मंदिर को ऋषियों की साधना के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना कालुन ऋषि ने की थी। माना जाता है कि ऋषि ने तपस्या की थी, जिसके बाद भोलेनाथ ने उन्हें दर्शन दिया था। इसके बाद वह शिवलिंग के रूप में वहीं स्थापित हो गए थे, तब से इस जगह को लोगों ने भोलेनाथ के स्थान के रूप में पूजा शुरू कर दिया। यह स फेमस शिव मंदिरों में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-डमरू की आवाज तो कहीं दो भाग में बंटा हुआ है शिवलिंग, ये हैं हिमाचल प्रदेश के रहस्यमयी शिव मंदिर
लैंसडाउन घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बेस्ट है कि वह पहले स्कूटी या कैब रेंट पर लें। इससे उनका खर्च भी कम आता है और घूमने का आनंद भी दोगुना हो जाता है। जब अपनी गाड़ी होती है, तो आप आरामदायक सफर कर पाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।