Puri Jagannath Rath Yatra 2025 Odisha: उड़ीसा के पुरी में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हर साल की तरह इस साल भी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 27 जून से जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी।
जगन्नाथ रथ यात्रा देश की एक ऐसी यात्रा है, जिसे देखने और शामिल होने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा, तीनों अलग-अलग रथों पर सवार होते हैं।
अगर आप भी इस साल भगवान जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इस साल यात्रा में क्या-क्या खास है।
साल 2025 में कब शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा?
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत शुक्रवार यानी 27 जून से होने वाली रही है। यह यात्रा 5 जुलाई तक चलने वाली है। आपको बता दें कि जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा के पुरी शहर में आयोजित होती है। जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान विष्णु के चार धामों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस यात्रा में जो भी सच्चे मन से शामिल होता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:Odisha Travel: ओडिशा के इस खूबसूरत समुद्री तट के आगे गोवा भी लगता है फीका, आप घूमने गए?
जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी कुछ प्रमुख तारीख
- स्नान पूर्णिमा: 11 जून, 2025 - स्नान पूर्णिमा विशेष रूप से जगन्नाथ मंदिर में मनाया जाता है।
- गुंडिचा मार्जाना: 26 जून, 2025- एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो यात्रा के दौरान होता है।
- रथ यात्रा: 27 जून, 2025- जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत।
- बाहुड़ा यात्रा: 5 जुलाई, 2025- मुख्य मंदिर में वापसी की यात्रा है।
- सुना बेशा: 6 जुलाई, 2025- भगवान जगन्नाथ को सोने के आभूषणों से सजाने का एक धार्मिक आयोजन है।
- नीलाद्रि बिजय: 8 जुलाई, 2025- रथ यात्रा उत्सव का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है।
जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी पौराणिक मान्यता
हिन्दू मान्यता के अनुसार एक दिन भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने शहर घुमाने का आग्रह किया, जिसके बाद जगन्नाथ ने रथ में बैठकर बहन को पूरे शहर का भ्रमण कराया। शहर भ्रमण के दौरान अपनी मौसी के घर में गए जहां 7 दिनों तक रुके थें। तभी से यह परंपरा चली आ रही है और साल ओडिशा के पुरी शहर में यह रथ यात्रा निकलती है।
इसे भी पढ़ें:एक दिन की ट्रिप में मंदसौर के आसपास स्थित इन बेहतरीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन
पुरी कैसे पहुंचें?
देश के किसी भी कोने से ओडिशा के पुरी शहर में पहुंचना बहुत ही आसान है। पुरी शहर में आप हवाई मार्ग से लेकर ट्रेन और सड़क मार्ग के द्वारा भी पहुंच सकते हैं।
- हवाई यात्रा- पुरी के सबसे पास में भुवनेश्वर में बीजू पटनायक हवाई अड्डा है, जो लगभग 60 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब लेकर पुरी पहुंच सकते हैं।
- ट्रेन द्वारा- पुरी रेलवे स्टेशन देश के लगभग हर राज्य और बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से हर रोज ट्रेनें चलती हैं।
- सड़क मार्ग- पुरी शहर, ओडिशा के लगभग हर बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। भुवनेश्वर और कटक जैसे शहरों से नियमित ओडिशा रोडवेज बस चलती रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों