Odisha Famous Beaches: देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित ओडिशा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए खूब जाना जाता है। ओडिशा में स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
ओडिशा एक ऐसा राज्य भी है, जो बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है। बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित होने के चलते इस राज्य के कई समुद्री तट सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। जैसे- पुरी और गोपालपुर ।
ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित छत्रपुर भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको छत्रपुर की खासियत, खूबसूरती और आसपास स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चांदीपुर की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको यह बता दें कि छत्रपुर ओडिशा के गंजम जिले में स्थित एक रिसॉर्ट शहर है, जो बिल्कुल बंगाल की खाड़ी के तट पर मौजूद है। यह गंजम मुख्य शहर से करीब कुछ ही किमी दूर है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि छत्रपुर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 151 किमी दूर है। इसके अलावा, पूरी से करीब 152 किमी और कटक से करीब 175 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: एक दिन की ट्रिप में मंदसौर के आसपास स्थित इन बेहतरीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन
ओडिशा का छत्रपुर सबसे अधिक अपने खूबसूरत छत्रपुर बीच के लिए जाना जाता है। छत्रपुर बीच को ओडिशा का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है, क्योंकि इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
छत्रपुर बीच शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां एक साइड समुद्र के नीले पानी और दूसरी तरफ सफेद रेत खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। छत्रपुर सिर्फ समुद्र तट ही नहीं, बल्कि कई प्राचीन और पवित्र मंदिरों के लिए भी जाना जाता है।
यह विडियो भी देखें
छत्रपुर, उन पर्यटकों के लिए जन्नत माना जाता है, जो समुद्री तट के किनारे सुकून का पल बिताना चाहते हो। छत्रपुर को प्रकृति प्रेमियों के लिए भी जन्नत माना जाता है। इसलिए वीकेंड में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
छत्रपुर बीच अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट के लिए भी जाना जाता है। यहां कई लोग पैरासेलिंग और जेट स्की जैसी वाटर एक्टिविटी करने के लिए सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Heaven Near Nainital: नैनीताल से करीब 60 किमी दूर स्थित यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं, गर्मी में पहुंच जाएं
छत्रपुर के आसपास में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किए बिना वापस लौटना ट्रिप अधूरी हो जाएगी। जैसे- गंजम जिले में स्थित तारातारिणी मंदिर और बिरंची नारायण मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसके अलावा, छत्रपुर बीच से कुछ ही किमी दूर स्थित गोपालपुर बीच, तंपारा झील और महेंद्रगिरी पहाड़ जैसी खूबसूरत और अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। महेंद्रगिरी पहाड़ों में आप ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।