कटहल के बीज से घर पर ही तैयार करें ये शानदार रेसिपीज

हमारे आसपास ऐसी कई सब्जियां हैं जिसे एक नहीं बल्कि कई तरीके से बनाई जा सकती है। जैसे कटहल से- कटहल की सब्जी, कटहल का कबाब और फ्राइड कटहल आदि कई रेसिपीज को महिलाएं आसानी से बना लेती हैं। लेकिन, क्या आपने कटहल के साथ-साथ उसके बीज से कोई रेसिपीज ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको कटहल के बीज से तैयार कुछ शानदार रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इन रेसिपीज को एक बार ट्राई करने के बाद आप कटहल के बीज को फेंकना नहीं बल्कि हर रोज इन रेसिपीज में इस्तेमाल करना चाहेंगी। तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
कटहल के बीज का हलवा बनाएं

सामग्री
कटहल के बीज-200 ग्राम, मावा-50 ग्राम, घी-1/3 कप, चीनी-1/2 कप, दूध-2 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप
बनाने का तरीका
- कटहल के बीज का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बीज को कुकर में डालकर अच्छे से उबाल लीजिए।
- उबालने के बाद बीज को अच्छे से छीलकर मिक्सी में डालें और दरदरा पीस लीजिए।
- इधर एक कढ़ाई में घी गरम करें और पिसे हुए बीज को कढ़ाई में डालकर कुछ देर भून लीजिए। कुछ देर भूनने के बाद मावा भी डालकर भून लीजिए।
- लगभग 5 मिनट भूनने के बाद ड्राई फ्रूट्स को छोड़कर बाकि अन्य सामग्री को डालकर कुछ देर पका लीजिए।(कटहल की बची हुई सब्जी से बनाएं पूड़ियां)
- कुछ देर पकाने के बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को डालकर गैस को बंद कर दीजिए।
- तैयार है कटहल के बीज का टेस्टी हलवा सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:टेस्ट का तड़का लगाना है तो घर पर अचार का मसाला इस तरह बनाएं
कटहल के बीज की बनाएं सब्जी

सामगी
कटहल के बीज- 200 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, प्याज- 1 बारीक़ कटा हुआ, अदरख-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच हींग-1/4 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच, टमाटर- 1, जीरा-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- कटहल के बीज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बीज को दो भागों में काट लीजिए।
- दो भागों में बीज काटने के बाद बीज को अच्छे से छिल लीजिए और पानी से भी साफ कर लीजिए। (केरल के स्टाइल में बनाएं कटहल के बीज की सब्जी)
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, प्याज, अदरख-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ देर फ्राई कर लीजिए।
- लगभग 5 मिनट फ्राई करने के बाद कटहल बीज, टमाटर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक और एक कप पानी डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- लगभग 10-15 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता डालकर खाने के लिए सर्व करें।
- आप चाहें तो कुकर में भी डालकर एक से दो सिटी लगाने के बाद पका सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इंडियन नहीं बल्कि इस बार ट्राई करें ये शानदार मेक्सिकन डिजर्ट
कटहल के बीज का नमकीन बनाएं

इन दो रेसिपीज के अलावा कटहल के बीज का आप एक बेहतरीन स्नैक्स भी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप कटहल के बीज को अच्छे से छिल लीजिए। बीज छीलने के बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके डीप फ्राई कर लीजिए। डीप फ्राई करने के बाद बीज के ऊपर से चाट मसाला और हल्का काला नमक डालकर मिक्स कर्क लीजिए और खाने के लिए सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg.com,www.dishesguru.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।