इंडियन नहीं बल्कि इस बार ट्राई करें ये शानदार मेक्सिकन डिजर्ट

खाने के बाद कुछ मीठा खाना लगभग हर भारतीय लोगों को बेहद ही पसंद होता है। खाने के बाद कोई गुड़, गुलाब जामुन या रसगुल्ला आदि कई मिठाई खाने का शौक रखते हैं। लेकिन, अगर बोला जाए कि इंडियन मिठाई के साथ-साथ अगर आपको मेक्सिकन डिजर्ट भी खाने को मिल जाए तो फिर आपको कैसा लगेगा? शायद आप मना नहीं करेंगे। खैर, अगर आप भी मिठाई में कुछ अलग खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको मेक्सिकन डिजर्ट की कुछ शानदार रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। यक़ीनन इन डिजर्ट को एक बार टेस्ट करने के बाद हर कोई बोलेगा कि एक नहीं बल्कि हर रोज इसे ही बनाओं। तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
मेक्सिकन चुरोस

सामग्री
मैदा- 1 कप, चीनी पाउडर-1 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-1 कप, दालचीनी पाउडर-1 चम्मच, दूध-1 कप, वनिला एसेंस-1 चम्मच, मक्खन-1 चम्मच, चीनी-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में दूध, चीनी और मक्खन डालकर मिक्स कर लीजिए और किसी बर्तन में रखकर कुछ देर उबाल लीजिए।
- उबालने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और इसमें वनिला एसेंस, मैदा और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए।
- अब आप मैदा मिश्रण को पाइपिंग बैग में स्टार नोजल लगाकर अच्छे से भर लीजिए और गरम हो रहे तेल में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए।
- अब चुरोस फ्राई करने के बाद इसके ऊपर से चीनी पाउडर का छिड़काव कर दीजिए और खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:अपने शहर को भूल जाएंगे इन जगहों पर मोमोज खाने के बाद
लाइम मार्गरिटा बार

सामग्री
मैदा-1/2 कप, बटर-4 चम्मच, चीनी-1 कप, नींबू रस, संरते का रस-1 चम्मच, ग्रैहम क्रैकर क्रम्ब्स- 1 चम्मच, अंडे-1
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में ग्रैहम क्रैकर क्रम्ब्स, चीनी और बटर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इधर आप मैदा, नींबू रस और अंडे डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(पोमेग्रेनेट मार्गरीटा ड्रिंक)
- अब मैदा मिक्स मिश्रण को बर्फी के आकार में बना लीजिए और ओवन में डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- कुछ देर पकने के बाद इसे निकाल लीजिए और उसके ऊपर से अंडे वाले मिश्रण को डालकर फिर से ओवन में कुछ देर पका लीजिए।
- लगभग 5 मिनट पकने के बाद ओवन को बंद कर दीजिए। तैयार है मेक्सिकन मार्गरिटा बार सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:Tips: घर पर 2 मिनट में इस तरह भूने भुट्टा
ट्रेस leches केक

सामग्री
अंडे- 4, चीनी पाउडर-1 कप, मैदा-1/2 कप, बेकिंग पाउडर-1 चम्मच, क्रीम- 1 कप, नमक-1/4 चम्मच, वनोला एसेंस-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप अंडे को तोड़कर पीला हिस्सा और सफ़ेद हिस्सा अलग-अलग कर लीजिए।
- अब आप पीले हिस्से में चीनी, वनिला एसेंस, नमक और बटर डालकर अच्छे से मिसक कर लीजिए।
- इधर आप सफ़ेद वाले हिस्से में भी हल्का चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(एगलेस banana केक)
- इधर आप मैदा में बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें और इसमें पीले मिश्रण को डालकर भी मिक्स कर लीजिए।
- अब आप ओवन को लगभग 150 पर प्री हिट करें और पीले मिश्रण को केक बेकिंग बर्तन में डालकर कुछ देर बेक कर लीजिए।
- कुछ देर बाद ओवन से निकालने के बाद इसके ऊपर से सफ़ेद मिश्रण को भी डालकर कुछ देर बेक कर लीजिए।
- तैयार है ट्रेस leches केक सर्व करने के लिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.livewellbakeoften.com,www.bijouxandbits.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।