Mini African Village: भारत में इस गांव को कहा जाता है छोटा अफ्रीका, यहां आकर आपको आएगी विदेश जैसी फिलिंग

आपको भी यह सुनकर काफी अजीब लग रहा होगा कि अफ्रीका भारत की गोद में कैसे हो सकता है।

india mini african village in gujarat
india mini african village in gujarat

भारत अजूबों का देश है, यहां खान-पान, पहनावा, संस्कृति से लेकर विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी हो रही होगी कि भारत में एक ऐसा गांव भी है, जिसे मिनी अफ्रीका के नाम से जाना जाता है।

सुनकर आपको काफी अजीब लग रहा होगा, लेकिन अफ्रीका भारत की गोद में है। दरअसल ये गांव और कहीं नहीं गुजरात में स्थित है। गुजरात के जंबूर गांव को छोटा अफ्रीका कहा जाता है। यहां अगर आप ट्रैवल करने आएंगे, तो आपको भी ऐसा ही लगेगा।

क्यों कहा जाता है इसे छोटा अफ्रीका? (Mini African Village Name)

gujarat  INDIA mini african village

दरअसल, जंबूर गांव में रहने वाले लोगों के रंग को देखकर इसे छोटा अफ्रीका कहा जाता है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग बंटू जनजाति के हैस लेकिन अब उन्हें सिद्धी समुदाय (Siddi) की उपाधि मिली। बंटू जनजाति दक्षिण पूर्वी अफ्रीका में पाई जाती है।

माना जाता है कि यहां रहने वाले लोग अरब से भारत आए थे। कहा जाता है कि यह मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ लोगों को गुलाम बनाकर भारत लाया गया था और कुछ किसान थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, तो ये लोग यहीं बस गए। धीरे-धीरे यह गांव अब इनका अपना एक गांव बन गया है।(राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला)

कहते हैं कि जूनागढ़ के नवाब द्वारा सिद्दियों को अफ्रीका से यहां लाया गया था। सिद्दी नाम अरबी शब्द सैयद/सईद से लिया गया है, जिसका अर्थ है स्वामी।

इसे भी पढ़ें- बस 15 मिनट में पहुंच जाएंगे देहरादून से मसूरी, बन रहा भारत का सबसे लंबा रोपवे, जानें इससे जुड़ी 5 बातें

कौन सी भाषा बोलते हैं लोग?

gujarat mini african village

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये लोग केवल गुजराती भाषा ही बोलते हैं। इस समुदाय के लोग अपने समुदाय के बाहर के लोगों से शादी नहीं करते हैं। इसलिए इतनी सदियों के बाद भी जम्बूर में रहने वाले लोगों का रंग एक जैसा होता है।

लेकिन ये लोग गुजराती संस्कृति का पालन करते हैं। यहां तक कि भारतीय कपड़े भी पहनते हैं। जम्बूर के अलावा इस समुदाय के लोग कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश जैसे तटीय राज्यों में फैले हुए हैं।

पाकिस्तान के मकरान और कराची में भी सिद्दी जनजाति के लोग पाए जाते हैं। (खजुराहो में स्थित हैं यह हिन्दू मंदिर)

इसे भी पढ़ें- इस देश में हुआ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें इससे जुड़ी 5 बातें

कहां स्थित है यह गांव?

यह गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित है। जंबूर लगभग 24 किमी की दूरी पर स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा दीव है, जो जम्बूर से 71 किमी दूर है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP