herzindagi
indian railway announce new rac ticket confirmation time

Waiting RAC टिकट के कन्फर्मेशन के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, रेलवे के बदले नियम के अनुसार इतने घंटों पहले चल जाएगा पता

रेलवे की तरफ से समय-समय पर यात्रियों के लिए नए नियम लाए जाते हैं। यह नियम यात्रियों की सुविधा के लिए होते हैं, ताकि बिना टिकट वाले यात्रियों की वजह से अन्य यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी न हो।
Editorial
Updated:- 2025-12-18, 17:33 IST

Rac टिकट वेटिंग वाले यात्री अक्सर, आखिरी समय तक अपने टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार करते रहते हैं। दरअसल, RAC टिकट के साथ आप ट्रेन में सफर कर पाते हैं। हालांकि, इसमें आपको केवल आधी सीट मिलती है, इसलिए आप केवल बैठकर ही यात्रा कर पाएंगे। इसी चलते अब रेलवे की तरफ से नए नियम जारी किया गया है। यह यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन का अपडेट देने में मदद करेगा। अब आप कितने घंटे पहले टिकट का अपडेट जान पाएंगी, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

कितने घंटे पहले पता चल जाएगा?

  • रिजर्वेशन चार्ट के नियम में किए गए बदलाव के अनुसार आपको टिकट के कन्फर्मेशन के बारे में 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा।
  • समय- जो ट्रेन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी उनके लिए पहला चार्ट एक रात पहले रात 8 बजे निकाला जाएगा।
  • दोपहर 2.01 बजे से रात 11.59 बजे वाली ट्रेन और आधी रात से सुबह 5 बजे तक ट्रेन चलेगी, उनके लिए चार्ट 10 घंटे पहले ही बना दिया जाएगा।
  • बता दें कि इसके पहले 4 घंटे पहले चार्ट बनता था, जिसकी वजह से यात्रियों को आखिरी समय तक टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार करना पड़ता था।

इसे भी पढ़ें- RAC टिकट किस स्थिति में यात्रियों को दी जाती है, ट्रेन से सफर करती हैं तो जान लें

indian railway announce new rac ticket confirmation time

इससे यात्रियों को क्या होगा फायदा?

  • टिकट कन्फर्म हुई है या नहीं, इसके बारे में अगर पहले पता चलेगा, तो आप कैब या लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे दूसरे साधन से यात्रा का प्लान बना पाएंगे। आपके पास दूसरे ऑप्शन चुनने का मौका मिल जाएगा।
  • इससे आपको आखिरी समय की भागदौड़ से राहत मिलेगी। अगर लास्ट समय में पता चलता है और आपका घर रेलवे स्टेशन से दूर है, तो समय की बर्बादी होती है।
  • यात्रियों को टिकट कैंसिल करने का ऑप्शन मिल जाता है, इससे उनके पैसे बर्बाद नहीं होते। जिसमें कैंसिलेशन चार्ज कम लगेगा और पैसा जल्दी वापस मिलता है।

इसे भी पढे़ं- RAC टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड, जानें

indian railway announce new rac ticket confirmation timeSS

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।