Chuka Beach Weekend Getaway: यूपी में इस जगह ले सकती हैं बीच का मजा, मजेदार बीतेगा वीकेंड; मंडे ऑफिस भी नहीं होंगी लेट

हमारे भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद हैं। आमतौर पर लोग घूमने के लिए पहाड़ों और बीच पर जाना पसंद करते हैं। गर्मियों में तो शिमला-मनाली, नैनीताल, मसूरी जैसी जगहों पर पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। वहीं, कुछ लोग बीच पर एंजॉय करने के लिए गोवा जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो गोवा जाकर बजट बिगाड़ने के बजाय उत्तर प्रदेश में ही बीच का मजा ले सकती हैं।
ये जगह वीकेंड के लिए भी बढ़िया है। आप यहां दो दिन में बहुत कुछ एक्सप्लोर कर सकती हैं। आज हम आपको इसी खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1776400010394.jpg)
यूपी में कहां है गोवा जैसा बीच?
हम जिस बीच की बात कर रहे हैं, उसका नाम चूका बीच (Chuka Beach) है। ये उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित है। आपको बता दें कि ये जगह Pilibhit Tiger Reserve के अंदर मुस्तफाबाद रेंज में आती है और शारदा नहर और शारदा सागर डैम के पास है। यहां आप 15 नवंबर से 15 जून के बीच घूमने के लिए जा सकती हैं। यहां आपको गोवा वाली फीलिंग आएगी। इसलिए इसे यूपी का Mini Goa भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Mussoorie से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, दिल जीत लेंगे यहां के नजारे
क्या खास है यहां?
- यहां आपको भीड़-भाड़ बहुत कम मिलेगी
- चारों तरफ घने पेड़ और शांत माहौल देखने को मिलेगा
- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है
- सन बाथ जैसा फील भी ले सकती हैं
तो अगर आप नेचर के साथ सुकून भरे पल बिताना चाहती हैं, तो ये जगह एकदम बेस्ट रहेगी।
यह भी पढ़ें- रेत-समंदर और बर्फ! दुनिया में सिर्फ एक ही जगह दिखता है ये खूबसूरत नजारा, आज ही अपनी ट्रैवल लिस्ट में करें शामिल
यहां क्या-क्या कर सकती हैं आप?
आप यहां पर पैडल बोटिंग का मजा ले सकती हैं। साथ ही यहां के ट्री हाउस और हट्स भी काफी खूबसूरत हैं, जहां आप रात में स्टे भी कर सकती हैं। बस जाने से पहले ही बुकिंग कर लें। आपको जान लेना चाहिए कि यहां प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री नहीं होती, इसलिए सफारी से ही घूमना पड़ता है। इसका समय सुबह और शाम का फिक्स्ड होता है।
-1776400020932.jpg)
कैसे पहुंचे?
बरेली से ये जगह करीब 1 घंटे की दूरी पर है। वहीं दिल्ली से इसकी दूरी करीब साढ़े 6 से 7 घंटे की है। पीलीभीत पहुंचने के बाद आपको फिक्स्ड रास्ते से होकर जंगल के अंदर जाना पड़ता है, जहां से सफारी के जरिए बीच तक पहुंचा जाता है।
आसपास और क्या घूम सकती हैं?
- अगर आपको वाइल्डलाइफ पसंद है तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व एक्सप्लोर कर सकती हैं।
- कतर्नियाघाट भी ज्यादा दूर नहीं है। आप यहां भी जा सकती हैं।
- ये जगह भारत-नेपाल बॉर्डर के पास है, इसलिए यहां पर नेपाली कुजीन का मजा भी ले सकती हैं।
ये नियम भी जान लें
- बुकिंग पहले से करें
- फॉरेस्ट की गाइडलाइन को जरूर फॉलो करें
- कचड़ा करना सख्त मना है
- शांति बनाए रखें
तो अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया और अलग एक्सपीरियंस लेना चाहती हैं, तो चूका बीच एक शानदार ऑप्शन है। यहां आपको बीच वाली फील आएगी। खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- pilibhit tiger reserve
Source:
https://pilibhittigerreserves.com/
https://pilibhittigerreserve.net/chuka-beach.php
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।