Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

Vietnam में आप ट्राई कर सकती हैं ये Adventure Sports, ट्र‍िप का मजा हो जाएगा दोगुना

Adventure Sports In Vietnam: पिछले कुछ समय से ज्‍यादातर लोग व‍ियतनाम जा रहे हैं। सेल‍िब्र‍िटीज से लेकर आम लोगों को भी ये जगह खूब पसंद आ रही है। हाल ही में एक्‍ट्रेस Shweta Tiwari ने भी व‍ियतनाम की कुछ तस्‍वीरें शेयर कीं ज‍िसमें वो Scuba Diving करती नजर आईं। ऐसे में अगर आप भी व‍ियतनाम जा रही हैं तो स्‍कूबा डाइव‍िंग के अलावा भी और कई एडवेंचर स्‍पोर्ट्स को ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-24, 20:33 IST
Adventure Sports In Vietnam

हम सभी को विदेश घूमने का सपना होता है। जब भी विदेश घूमने की बात आती है तो लोग इटली, पैरिस, स्विट्जरलैंड, दुबई, इंडोनेशिया जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि, इन जगहों पर जाने के लिए आपको अच्छे खासे बजट की जरूरत भी पड़ेगी। इन दिनों ज्यादातर लोग वियतनाम भी जा रहे हैं। कहते हैं कि अगर आपको कम बजट में विदेश घूमना है तो वियतनाम जरूर जाएं।

ये एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां की खूबसूरती, बीच, माउंटेन्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। ये जगह सिर्फ घूमने-फिरने की नहीं, बल्कि यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स की कमी भी नहीं है। तो अगर आप वियतनाम जा रही हैं और आपको एडवेंचर का शौक है, तो हम आपको कुछ ऐसे एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं-

adventure sports in vietnam (1)

कयाकिंग (Kayaking)

वियतनाम में एक काफी फेमस जगह है हा लॉन्ग बे। ये जगह कयाकिंग के लिए काफी फेमस है। यहां आप बीच और बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच कयाकिंग कर सकती हैं। ये जगह फोटो और वीडियो के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। बस ध्यान रहे कि हमेशा लाइफ जैकेट पहनकर ही कयाकिंग करें और नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें- Adventure Sports In Manali: गर्मियों में घूमने जा रही हैं मनाली, तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज; मजा हो जाएगा दोगुना

स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving)

अगर आपको पानी से प्यार है तो स्कूबा डाइविंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस Shweta Tiwari ने भी वियतनाम में Scuba Diving किया है। न्हा ट्रांग और फू क्वोक आइलैंड इसके लिए काफी फेमस हैं। यहां आपको ढेर सारी रंग-बिरंगी मछलियां देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या व‍ियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 द‍िन का पूरा प्‍लान

adventure sports in vietnam (2)

पैरासेलिंग (Parasailing)

ये एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी है जहां आप समुद्र के ऊपर हवा में उड़कर खूबसूरत नजारा देख सकती हैं। वियतनाम के आपको कई बीच पर पैरासेलिंग करने का मौका मिल जाएगा। यहां आपको ऊपर से समुद्र और शहर का खूबसूरत नजारा दिखेगा। एडवेंचर लवर्स को ये एक्टिविटी काफी पसंद आती है।

यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिनों की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

सैंड बोर्डिंग

वियतनाम में आप मुइ ने (Mui Ne) नाम की जगह पर सैंड बोर्डिंग का मजा भी ले सकती हैं, जहां प्लास्टिक बोर्ड पर बैठकर रेत के पहाड़ों से नीचे उतरा जाता है। ये एक बजट-फ्रेंडली एक्टिविटी है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा हेलमेट पहनें
  • नियमों का पालन करें
  • हमेशा ट्रेंड गाइड की निगरानी में एक्टिविटी करें
  • अगर आपको सांस या दिल से जुड़ी समस्या है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें

यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत

तो अगर आप भी वियतनाम जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो ये एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राई कर सकती हैं। इससे आपकी इंटरनेशनल ट्रिप और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।