Thailand Vs Vietnam: पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए कौन सा देश है बेस्ट? जानें

पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे भारतीय नागरिक, अधिकतर थाईलैंड या वियतनाम जाने का प्लान करते हैं। यह देश भारत के यात्रियों के लिए अन्य देश के मुकाबले थोड़ा सस्ता पड़ता है , हालांकि कई लोग दोनों के बीच अंतर नहीं समझ पाते। उन्हें समझ नहीं आता कि दोनों में से कहां घूमने जाना उनके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। ये दोनों ही देश भारतीय टूरिस्ट्स के लिए न वीजा के लिहाज से आसान हैं, लेकिन विदेश यात्रा वीजा के बाद भी सफर पूरी तरह आसान नहीं बनाता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों देशों के बीच अंतर दोनों कैसे एक दूसरे से अलग हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इन टिप्स आप समझ पाएंगी कि पहले कहां जाना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वीजा और एंट्री प्रोसेस
- थाईलैंड और वियतनाम, दोनों ही देश वीजा फ्री हैं। इसलिए, लोगों को दोनों देश में से किसी एक लोकेशन का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। वीजा के मामले में दोनों ही देश घूमने के लिए सही है।
- बजट और खर्च
- थाइलैंड- यहां घूमने का खर्च आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। क्योंकि, यहां पॉपुलर टूरिस्ट एरिया में खर्च ज्यादा होता है। हालांकि, थाईलैंड आने का फायदा यह है कि होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और टूर पैकेज आसानी से मिल जाते हैं।
- वियतनाम- यहां आने का खर्च आपको थाईलैंड के मुकाबले थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। खाना, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट भी थाईलैंड के मुकाबले सस्ते पड़ते हैं। यहां की फ्लाइट भी थाईलैंड के मुकाबले सस्ती है।
घूमने की जगहें
थाइलैंड- वियतनाम के मुकाबले आपको थाईलैंड के टूरिस्ट प्लेस ज्यादा पसंद आएंगे। बैंकॉक, पटाया, फुकेत और क्राबी बीच, नाइटलाइफ और शॉपिंग के लिए फेमस जगहें हैं।
वियतनाम- वियतनाम में हनोई, हॉलॉन्ग बे, दा नांग और हो ची मिन्ह सिटी जैसी जगहें आपको पसंद आएंगी। हालांकि, थाईलैंड आपको टूरिस्ट प्लेस के लिए ज्यादा पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की बल्ले-बल्ले, अब 20% की जगह देना होगा सिर्फ इतना टैक्स, आखिर क्या है ये नया नियम?

कहां जाना फायदेमंद होगा?
- पहली बार विदेशी ट्रिप को मजेदार और यादगार रखना चाहती हैं, तो आपके लिए थाईलैंड बेस्ट हो सकती है।
- थाइलैंड - पहली बार विदेश जाने वालों के लिए ज्यादा फ्रेंडली हो सकता है।
- वियतनाम- यह देश सुरक्षित है, लेकिन आपको सफर के दौरान भाषा की वजह से परेशानी हो सकती है।
- अगर आप आसान ट्रैवल, नाइटलाइफ, बीच और इंडियन फूड का मजा विदेश में चाहती हैं, तो थाईलैंड का चुनाव कर लें।
- अगर आपका बजट बहुत ज्यादा कम है, लेकिन आपको विदेश जाने का मन है, तो आप वियतनाम चुनें। कम बजट में नेचर, इतिहास और शांत माहौल के लिए बेस्ट है।
- विदेश घूमने के लिए टूर पैकेज भी लाइव होते रहते हैं, आप उनका सहारा भी ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- फॉरेन ट्रिप पर जाने के दौरान इन चीजों को रखेंगी याद तो यादगार रहेगा सफर
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।