Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

क्या आप भी स्वाद बढ़ाने के लिए करती हैं विनेगर का इस्तेमाल?

विनेगर खाने का तो स्वाद बढ़ाता है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इन नुकसानों के बारे में जरूर जान लें। क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से सेहत बिगड़ जाती हैं। 
Updated:- 2018-09-10, 12:11 IST
vinegar use for food main

रेस्टोरेंट्स में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। अब तो घरों में भी महिलाएं रेस्टोरेंट्स जैसा खाना बनाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल करने लगी हैं। विनेगर खाने का तो स्वाद बढ़ाता है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इन नुकसानों के बारे में जरूर जान लें। क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से सेहत बिगड़ जाती है। 

इन चीजों में होता है विनेगर इस्तेमाल 

विनेगर का इस्तेमाल चाइनीज खाना बनाने के लिए किया जाता है। अचार, सॉस, चाउमीन, फ्राइड राइस, मंचूरियन, आदि बनाने के लिए विनेगर का जरूर इस्तेमाल किया जाता है। 

वैसे तो विनेगर सेब से भी बनते हैं और अंगूर से भी। फलों से बने विनेगर तो नुकसान नहीं करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले अधिकतर विनेगर में कई चीजों की मिलावट की जाती है जिसके कारण ये नुकसान पहुंचाते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानिए इसके नुकसान।

विनेगर के नुकसान 

किसी-किसी खाने में सप्ताह में एक बार विनेगर इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होता है। लेकिन आप हर तरह के खाने में विनेगर इस्तेमाल करती हैं और रोज विनेगर से बना हुआ खाना खाती हैं तो सतर्क हो जाएं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से सीने और गले में जलन हो सकती है।

vinegar use for food inside  imgbazaar

गैस्ट्रिक की समस्या

ज्यादा विनेगर वाला खाना खाने से गैस्ट्रिक की समस्या हो जाती है। विनेगर से पेट में गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। 

 

दांत हो जाते हैं खराब

विनेगर में मौजूद एसिड और स्टोर्ड विटामिन सी, दांतों पर बुरा असर डालते हैं। इसके अधिक इस्तेमाल से दांतों के एनामल नष्ट हो जाता है जिससे दांत खराब हो जाते हैं। कई बार तो इसका सेवन त्वचा में भी जलन पैदा कर देता है। पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है जरूरत से ज्यादा विनेगर का इस्तेमाल।

इसलिए खाने में विनेगर का अधिक इस्तेमाल ना करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।