कैसे बनती है सेवई? जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

सेवई का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन खासतौर से इसे ईद पर बनाया जाता है। मीठी सेवइयों के बिना ईद का त्योहार अधूरा है। हालांकि, अब इसे नमकीन या फिर नूडल्स के तौर पर भी खाया जाने लगा है क्योंकि इसका स्वाद न सिर्फ अच्छा होता है बल्कि सेवई हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
इसलिए लोग सेवई को कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेवई को किस चीज से बनाया जाता है? अगर नहीं, तो आपके यह लेख काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो यकीनन आपको पता होना चाहिए।
क्या है सेवई?
सेवई एक तरह का नूडल है जो दिखने में बहुत बारीक और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसका इस्तेमाल दक्षिण भारतीय इलाके में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिए भारत में इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे-तमिलनाडु में सेवई को संथकई और कन्नड़ में शाविगे के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपने हिसाब से करते हैं। (इंस्टेंट नूडल्स कैसे बनते हैं?)
इसे ज़रूर पढ़ें-सेवई से बनाएं 3 आसान और टेस्टी रेसिपीज
भारत में सेवई की शुरुआत कैसे हुई?
कहा जाता है कि भारत में सेवई का सबसे पहले उपयोग लाल किले की एक शाही दावत में किया गया था। इतिहासकार राना सफवी की किताब के अनुसार सबसे पहले बहादुर शाह जफर की थाली में मीठी सेवई परोसी गई थी। पहले सेवई को उंगलियों से तैयार किया जाता था।
इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेकफास्ट में बनाएं कच्चे आम की स्वादिष्ट सेवई
उस वक्त सेवई को जवें के नाम से जाना जाता था। वहीं, राजस्थान में सेवई को फैनी के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन फेनी सेवई के मुकाबले थोड़ी मोटी होती है जिसे रमजान में सहरी में खाया जाता है।
आइए अब जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है?
सेवई बनाते वक्त यकीनन आपके दिमाग में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि इतनी बारीक सेवई को कैसे बनाया जाता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल बार-बार आता है, तो बता दें कि इसे चावल और मैदे से तैयार किया जाता है।
हालांकि, अब सेवई को बनाने के लिए गेहूं, रागी आदि का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। पहले सेवई को घर पर ही बनाया जाता था, लेकिन समय के साथ-साथ इसे बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को हल्का उबाला जाता है, जिसे ठंडे पानी में लगभग 3 घंटे रखा जाता है।
- इसके बाद चावल से अनावश्यक पानी निकालकर पीसकर आटा तैयार किया जाता है। ध्यान रहे कि आटा ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे सेवई ठीक से नहीं बनेगी।
- आटा गूंथने के बाद 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें। इतने सेवई के सांचे में तेल लगाकर रख लें। (मक्के के आटे और आलू से घर पर सेव नमकीन)
- बता दें कि मशीन आटे को बारीक नूडल्स के आकार में काटती है, जिससे बिना किसी मेहनत के सेवई तैयार हो जाती है।
- अब सेवई को डिहाइड्रेट किया जाता है ताकि ये लंबे समय तक पैकेट में बंद रहें और इसमें प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाए जा सकें। इसके लिए उन्हें कुछ देर स्टीम कर ऑयल से डीप फ्राई किया जाता है।
- फ्राई करने के बाद सेवई को ठंडा किया जाता है और फिर पैकेट में डालकर इस्तेमाल किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको सेवई से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको सेवई से जुड़ा कुछ फैक्ट पता है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।