सेवई से बनाएं 3 आसान और टेस्‍टी रेसिपीज

घर पर सेवई से बनाएं कुछ ऐसी रेसिपीज, जो खाने में टेस्‍टी भी हों और हेल्‍दी भी। 
Updated:- 2021-08-16, 18:14 IST
semiya  recipes homemade

अगर आप मीठी और नमकीन सेवई खा कर बोर हो चुकी हैं, तो आप सेवई से कुछ नया भी ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको सेवई से कुछ ऐसी रेसिपीज बनाना सिखाएंगे, जो खाने में टेस्‍टी भी होंगी और इन्‍हें बनाना भी आसान होगा। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप बहुत कम इंग्रीडियंट्स और समय में इन्‍हें तैयार कर सकती हैं और ब्रेकफास्‍ट या शाम के नाश्‍ते में परोस सकी हैं।

semiya upma recipe

सेवई उपमा

सामग्री

  • 2 कप सेवई
  • 1 बड़ा चम्‍मच तेल
  • 1 छोटा चम्‍मच राई दाना
  • 1 बड़ा चम्‍मच उड़द दाल
  • 1 हरी मिर्च
  • 10-12 करीपत्‍ता
  • 1 प्‍याज बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्‍मच बींस
  • 2 बड़ा चम्‍मच गाजर बारीक कटी हुई
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़ चम्‍मच रोस्‍टेड मूंगफली
  • 1 छोटा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • नमक स्‍वादानुसार

विधि

  • एक गढ़ाई में बिना कुछ डालें सेवई को भून लें। जब वह हल्‍के भूरे रंग की हो जाए, तो उसे प्‍लेट में निकाल लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल डालें। इसमें राई दाना, करी पत्‍ता उड़द दाल डालें। जब यह चटकने लगे तो प्‍याज डालें और उसे हल्‍का भून लें।
  • अब इस मिश्रण मे हल्‍दी और नमक डालें। फिर इसमें बारीक कटी गाजर और बींस डालें। इसके बाद आपको 4-5 मिनट इन्‍हें पकाना है।
  • फिर आप कढ़ाई में टमाटर, सेवई और थोड़ा सा पानी डालें और 5 मिनट के लिए ढक कर पकाएं।
  • आपको सेवई उपमा तैयार है। इसके बाद आप इसे बाउल में सर्व कर सकती हैं।

semiya dosa

सेवई डोसा

सामग्री

  • 2 बड़े चम्‍मच सेवई
  • 1/2 कप सूजी
  • 10 करी पत्‍ते
  • 1 कटोरी दही
  • 1 हरी मिर्च
  • नमक स्‍वादानुसार

विधि

  • एक बाउल में सेवई, सूजी और दही को अच्‍छे से मिक्‍स करें। इस 20 मिनट तक ढक कर रख दें।
  • अब आप इस मिश्रण में अन्‍य सामग्री मिक्‍स करें।
  • अब एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
  • फिर आ इस बैटर को तवे पर डालें और गोल-गोल घुमाएं।
  • इसे दोनों तरफ से सेकें और चटनी के साथ सर्व करें।

semiya  cutlet

सेवई कटलेट

सामग्री

  • 1/2 कप सेवई
  • 2 बड़े चम्‍मच कॉर्न फ्लार
  • 2 उबले और मैश किए हुए आलू
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्‍मच चाट मसाला
  • 1 कप ब्रेड क्रम्‍ब्‍स
  • 1 बड़ा चम्‍म्‍च धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई
  • नमक स्‍वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

विधि

  • सब से पहले आलू उबाल लें और उन्‍हें ठंडा होने पर छील कर मैश कर लें।
  • अब कढ़ाई में सिवई को गोल्‍डन ब्राउन होने तक भून लें। फिर उसे पानी में नमक डाल कर उबाल लें।
  • अब उबले हुए आलू में सभी मसाले और ब्रेड क्रम्‍ब्‍स डालें। इसके छोटे-छोटे रोल बनाएं।
  • अब कॉर्नफ्लार का घोल तैयार करें। इस घोल में रोडल्‍स को डिप करें और फिर उबली हुई सेवई उनमें लपेट दें।
  • ऐसे सभी रोल्‍स तैयार करें और फिर इन्‍हें डीप फ्राई करें। इसके बाद गर्म-गर्म ग्रीन चटनी के साथ परोसें।

उम्‍मीद है कि सेवई से बनने वाली ये तीनों रेसिपीज आपको पसंद आई होंगी। इन्‍हें एक बार घर पर तैयार करके देखें। इसी तरह और भी रेसिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हर जिंदगी।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।