टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांत साफ करने के लिए ही नहीं, बल्कि बर्तनों की सफाई के लिए भी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टूथपेस्ट में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो बर्तनों पर लगे दाग-धब्बों को आसानी से हटा सकते हैं। इसे स्टील, तांबे, पीतल, गिलास और सिरेमिक जैसे बर्तनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
टूथपेस्ट बर्तनों की चमक बढ़ाने और उन्हें साफ-सुथरा बनाने का एक सस्ता और आसान तरीका है। इसका उपयोग करने से बर्तन साफ भी हो जाते हैं और चमकदार भी दिखते हैं। अगर आप भी अपने बर्तन साफ करना चाहते हैं, तो हमारे बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
स्टेनलेस स्टील के बर्तन जैसे कि कुकर, पैन, और कड़ाही पर लगे दाग-धब्बे और जलन को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टील के बर्तन पर टूथपेस्ट लगाने से वो फिर से चमकदार हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- टूथपेस्ट से करें घर में मौजूद इन चीजों की सफाई
तांबे और पीतल के बर्तनों पर समय के साथ काले दाग लग जाते हैं। टूथपेस्ट में हल्के से घर्षण के गुण होते हैं, जो इन धातुओं पर लगी कालिख को साफ करने में मदद करते हैं और बर्तनों को नई जैसी चमक देते हैं।
गिलास के बर्तनों, जैसे कि गिलास, बाउल, और प्लेट, पर लगे पानी के धब्बों और गंदगी को हटाने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग किया जा सकता है। यह बर्तनों पर बिना खरोंच छोड़े साफ और चमकदार बनाता है।
एल्युमिनियम के बर्तनों पर अगर हल्के दाग-धब्बे हों, तो टूथपेस्ट से उन्हें साफ किया जा सकता है। बता दें हल्के हाथों से रगड़ने पर बर्तन की चमक फिर से लौट आती है।
यह विडियो भी देखें
सिरेमिक और पोर्सिलेन के बर्तन, जैसे कप, प्लेट और बाउल, पर लगे चाय या कॉफी के दाग को हटाने में टूथपेस्ट बहुत कारगर है। यह इन बर्तनों के नाजुक सतह को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करता है।
नॉन-स्टिक बर्तनों की कोटिंग को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी सतह से हल्के दाग-धब्बे हटाने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग किया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि इन्हें हल्के हाथों से साफ करें।
आपको शायद पता न हो लेकिन टूथपेस्ट और नींबू से बर्तनों की सफाई अच्छी तरह से होती है। टूथपेस्ट एक अच्छे स्क्रब की तरह का काम करता है और नींबू के साथ मिलकर बर्तनों का कालापन और चिकनाई हटाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें- एक्सपायर्ड या बचा हुआ टूथपेस्ट है काम का, किचन में इस तरह से करें इस्तेमाल
अगर फिटकरी से पैन को साफ किया जाए, तो कालापन पूरी तरह से साफ हो जाता है, बस आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
इस तरह आप बर्तनों की सफाई कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।