Saag Storage Tips: पालक-बथुआ और सोया-मेथी को काटकर हफ्ते भर के लिए कैसे करें स्टोर? ये 3 स्मार्ट तरीके आएंगे काम

Green Leaves Vegetable Storage Tips: सर्दियों के मौसम में पालक, बथुआ, मेथी और सोया जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत का खजाना होती हैं, लेकिन इन सब्जियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती जो आती है, वह है इन्हें लंबे समय तक ताजा रखना।
अक्सर लोग इन्हें खरीदकर लाते हैं और अगले ही दिन ये खराब होने के डर से एक दिन में बना डालते हैं। अगर एक या दो दिन के लिए छोड़ दें, तो यह सड़ने या गलने लग जाती है। भागदौड़ भरी लाइफ में रोज-रोज सब्जी काटना मुश्किल होता है, इसलिए स्टोर करने का सही तरीका मालूम होना जरूरी है।
अगर आप साग को सही तकनीक से साफ करके और सुखाकर स्टोर करें, तो इसकी ताजगी बरकरार रहती है। आइए जानते हैं वे 3 स्मार्ट तरीके जिनसे आप कटी हुई हरी सब्जियों को पूरे हफ्ते भर फ्रेश रख सकते हैं।
हरे पत्तेदार सब्जियों को कैसे स्टोर करें?

अगर आपके किचन में पेपर टॉवल है तो आप इसका इस्तेमाल साग को स्टोर करने में कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले साग से सही और खराब पत्तों को निकालकर साफ कर लें।
इसे काटने के बाद पेपर पर फैलाकर पंखे की हवा में रखें। अब इसे एक प्लास्टिक या कांच का एयरटाइट डिब्बा लें और उसके नीचे एक पेपर टॉवल बिछा दें। अब कटा हुआ साग डालें और ऊपर से एक और पेपर टॉवल रखकर ढक्कन बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- Peas Storage Tips: ताजी मटर को छीलने के बाद हफ्ते-भर तक फ्रेश कैसे रखें? ये तरीके आएंगे काम
जिपलॉक बैग में करें साग को स्टोर

अगर फ्रिज में जगह कम है, तो जिपलॉक बैग में कटी हुई मेथी, सोया या पालक को भरें। अब बैग को बंद करने से पहले उसमें से जितनी हो सके हवा बाहर निकाल दें।
इस बैग के अंदर भी आप एक छोटा सा टिश्यू पेपर डाल सकते हैं। इस तरीके से आप अलग-अलग सब्जियों के छोटे पैकेट बनाकर रख सकते हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सीधा इस्तेमाल किया जा सके।
साग को हफ्ते भर के लिए स्टोर कैसे करें?
अगर आप साग को एक हफ्ते से भी ज्यादा समय के लिए स्टोर रखना चाहते हैं, तो ब्लांचिंग बेस्ट तरीका है। इसके लिए कटी हुई सब्जी को 2 मिनट के लिए उबलते पानी में डालें और तुरंत निकालकर बर्फीले ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद सारा पानी निचोड़कर छोटे-छोटे गोले बना लें और इन्हें फ्रीजर में रख दें।
यह तरीका खासकर पालक और मेथी के लिए बहुत कारगर है। जब भी सब्जी या पराठा बनाना हो, एक गोला निकालें और इस्तेमाल करें।
बिना फ्रिज के साग को स्टोर कैसे करें?
ठंड में अमूमन लोग फ्रिज बंद रखते हैं। अगर आपके यहां भी इन दिनों फ्रिज का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना फ्रिज के भी आप साग को 2-3 दिनों तक ताजा रख सकती हैं।
इसके लिए साग की जड़ों को हल्का छांट लें, लेकिन उन्हें धोएं नहीं। अब एक सूती कपड़े को गीला करके निचोड़ लें और साग को उसमें ढीला लपेटकर हवादार जगह पर रखें।
दूसरा तरीका - पालक या मेथी की जड़ों को पानी से भरे एक गिलास या लोटे में इस तरह रखें कि सिर्फ जड़ें डूबी रहें और पत्ते बाहर रहें। इससे पौधों को नमी मिलती रहती है। ध्यान रहे, साग को कभी भी प्लास्टिक की थैली में बांधकर न रखें।
साग को स्टोर करते समय ध्यान रखें ये बातें

- अगर आप तुरंत सब्जी नहीं बना रहे हैं, तो साग को काटने से पहले धोकर पूरी तरह सुखाना जरूरी है। गीला साग बहुत जल्दी गल जाता है।
- स्टोर करने से पहले पीले या गले हुए पत्तों को हटाना न भूलें, क्योंकि एक गंदा पत्ता पूरी खेप को खराब कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- Ginger Storage Tips: गीली अदरक को लंबे समय तक स्टोर कैसे करें? ये तरीके आएंगे काम
अगर आपको हरी सब्जियों को स्टोर करने के ये तरीके अच्छे लगे हैं, तो इस लेख को शेयर करें। साथ ही ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepi, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।