Ginger Storage Tips: गीली अदरक को लंबे समय तक स्टोर कैसे करें? ये तरीके आएंगे काम

How To Store Peeled Ginger: ताजी अदरक खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है, लेकिन इसे सही तरीके से अगर न रखा जाए तो यह बहुत जल्दी सूखने लगती है या फिर उसमें फफूंद लग जाती है। सस्ती होने के कारण कई बार अक्सर हम बाजार से ज्यादा अदरक ले आते हैं और कुछ ही दिनों में वह खराब होने लगती है, जिससे पैसे और स्वाद दोनों का नुकसान होता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो परेशान मत हो।
गीली अदरक को लंबे समय तक ताजा रखने के कुछ बहुत ही आसान और असरदार तरीके मौजूद हैं। इन स्मार्ट ट्रिक को अपनाकर आप अदरक को हफ्तों नहीं बल्कि महीनों तक बिल्कुल ताजा बनाए रख सकते हैं। नीचे लेख में जानें 6-12 महीने तक अदरक को स्टोर करने के कारगर तरीके-
अदरक को कैसे स्टोर करें?

अदरक को खराब करने वाली सबसे बड़ी दुश्मन है नमी। अदरक को स्टोर करने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप इसे एक टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल में अच्छी तरह लपेट लें।
इसके बाद इसे एक जिप-लॉक बैग में डालें और हवा निकाल कर बंद कर दें। पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेगा और अदरक गलेगी नहीं।
इस बैग को फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉर में रखें। इस तरह अदरक 3-4 हफ्तों तक ताजी बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: सस्ते में आलू की बोरी तो ले आईं, लेकिन ये गलतियां की तो कुछ ही दिनों में सड़ जाएंगें; इन बातों का रखें ध्यान
एयरटाइट कांच के बर्तन और पानी का तरीका
अगर आपने अदरक छील ली है, तो उसे एक साफ कांच के जार में रखें और उसमें इतना पानी भर दें कि अदरक पूरी तरह डूब जाए।
जार का ढक्कन कसकर बंद करें और फ्रिज में रख दें। बस ध्यान रहे कि हर 2-3 दिन में इसका पानी बदलते रहें। इस तरीके से अदरक काफी समय तक कुरकुरी बनी रहती है।
सिरका या नींबू के रस का इस्तेमाल

अदरक को प्रिजर्व करने का एक और स्मार्ट तरीका है इसे सिरका या नींबू में रखना। अदरक के पतले स्लाइस काट लें और उन्हें एक कांच की शीशी में डालें।
अब ऊपर से सफेद सिरका या नींबू का रस इतना डालें कि अदरक डूब जाए। यह तरीका अदरक को खराब होने से बचाने के साथ अदरक का तीखापन थोड़ा कम हो जाता है।
अदरक को 6 महीने तक के लिए कैसे स्टोर करें?

अगर आप अदरक को 6 महीने तक चलाना चाहते हैं, तो फ्रीजर सबसे अच्छा विकल्प है। आप अदरक को बिना छीले ही एक फ्रीजर-सेफ बैग में डालकर रख सकते हैं। जब भी जरूरत हो, फ्रीजर से अदरक निकालें और जमी हुई अदरक को ही सीधे कद्दूकस कर लें।
जमी हुई अदरक बहुत आसानी से घिस जाती है और आपको इसे छीलने की जरूरत भी नहीं पड़ती। काम होने के बाद बाकी टुकड़ा वापस फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़ें- Peas Storage Tips: ताजी मटर को छीलने के बाद हफ्ते-भर तक फ्रेश कैसे रखें? ये तरीके आएंगे काम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।