बिना फ्रिज के इन 3 तरीकों से स्टोर किए जा सकते हैं पके हुए चावल

जब भी मौसम में बदलाव आता है तो खाने-पीने की चीजों पर उसका असर पहले देखने को मिलता है। खाने-पीने की चीजें न सिर्फ जल्दी खराब होने लगती हैं, बल्कि स्टोर करना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश या फिर गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगते हैं। यही नहीं बिना फ्रिज के इन्हें स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। बात करें पके हुए चावल यानी भात की तो बारिश के समय में अक्सर उसमें चींटी लगने लगती है। यही नहीं बिना फ्रिज के सुबह का चावल रात तक खाने लायक नहीं होता।
बता दें कि बचे हुए चावल से कई चीजें बनाई जा सकती हैं, गर्मी और बरसात के मौसम में यह जल्दी खराब हो जाते हैं। जिसकी वजह से महिलाएं इसे तुरंत फेंक देती हैं। हालांकि, आप चाहें तो बिना फ्रिज के भी पके हुए चावल को स्टोर कर सकती हैं। आज हम कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप पके हुए चावल फ्रेश रख सकेंगे।
चावल को फ्राई करके रख दें
अगर गर्मी अधिक है तो पके हुए चावल में जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगता हैं, जिसकी वजह से सुबह का चावल रात में खाने लायक नहीं बचता है। इसलिए जब आप ताजे चावल को स्टोर करने वाली हैं तो उसे घी या फिर हल्के तेल में फ्राई कर लें। फ्राई करने से पहले यह ध्यान रखें कि चावल ठंडा होना चाहिए। जब आप रात को खाने जाएं तो दोबारा गर्म कर लें। दोबारा फ्राई करते वक्त तेल या फिर अन्य चीजों को इस्तेमाल ना करें। इससे यह जल्दी खराब नहीं होंगे और यह खाने लायक भी होगा।
इसे भी पढ़ें:किचन की नाली से आते है कीड़े-मकोड़े तो छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये तरीके
ठंडे पानी का इस्तेमाल
फ्रिज नहीं है तो पके हुए चावल(पके हुए चावल) को रखने के आप ठंडा पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए घड़े का ताजी पानी लें और उसे प्लेट में भर दें। इसके लिए ऐसे प्लेट का इस्तेमाल करें, जो थोड़ी गहरी हो। अब पके हुए चावल की कटोरी को पानी के बीचों-बीच में रख दें, और उसे पूरा ढकने के बजाय हल्का ढक दें। इस तरह आप रखेंगी, तो चावल रात तक फ्रेश रहेंगे और चीटियां भी नहीं आएंगी। कोशिश करें कि पानी से भरे प्लेट को किसी ठंडी जगह पर रख दें।
गर्म चावल को प्लेट से ना ढके
अगर आप चावल को रात के लिए स्टोर करने वाली हैं तो उसे तुरंत ढके नहीं। दरअसल, गरम चावल को अगर आप ढक देंगी तो इससे जल्दी खराब हो जाएंगे। इसलिए पकने के बाद चावल और ठंडा होने दें। इसके एक घंटे के अंदर ही स्टोर कर लें। गरम गरम चावल को ढक देने से यह जल्दी खराब हो जाते हैं। पहले चावल को प्रेशर कुकर से निकालकर एक अलग साफ बर्तन में रख दें, जब वह ठंडा हो जाए तो हल्का सा ढक दें।
इसे भी पढ़ें:फूल गोभी, ब्रोकली, और पालक जैसी सब्जियों से कीड़े निकालने का आसान तरीका
ध्यान रखें ये जरूरी बात
चावल को एक दिन से अधिक स्टोर करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए अगर आपके पास फ्रिज नहीं है तो कल का चावल सुबह में खाने की गलती ना करें। विशेषज्ञों की मानें तो इससे ना सिर्फ तबीयत खराब हो सकती है बल्कि अगर आप इसका रोजाना सेवन कर रही हैं तो शारीरिक समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
बिना फ्रिज के आप इन टिप्स की मदद से पके हुए चावल को स्टोर कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको आर्टिकल कैसा लगा? हमें शेयर कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।