बाजार से लाने के बाद मुरझा जाती है ककड़ी, तो इस तरह से करें स्टोर

ककड़ी और खीरा ये दोनों अलग-अलग सब्जियां है और इन दोनों के फायदे, रंग, बनावट और स्वाद सभी चीजें एक दूसरे से बहुत अलग है। खीरा आपको बाजार में साल के बारह महीने मिल जाएंगे लेकिन ककड़ी मात्र गर्मियों में मिलता है। गर्मी के मौसम में आने वाले इस सब्जी में पानी की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही गर्मी के दिनों में इसके सेवन से पानी की कमी, गर्मी, लू और पेट में जलन समेत कई तरह की दिक्कतों से राहत मिलती है। अक्सर लोग ककड़ी से सलाद, पकौड़ी और जूस बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है कि ककड़ी खरीदते वक्त तो फ्रेश रहती है, लेकिन कुछ घंटों बाद यह मुरझाने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ स्टोरींग टिप्स लाए हैं, जिससे ककड़ी एकदम फ्रेश रहेगी। ककड़ी को रखने के तरीके से लेकर ककड़ी की खरीदारी तक, फ्रेश ककड़ी के लिए हर एक चीज महत्वपूर्ण है।
ककड़ी को बिना फ्रिज के ऐसे करें स्टोर
- ककड़ी को बिना फ्रिज के स्टोर करने के लिए कोई भी सूती के कपड़े को पानी में भिगोकर गिला कर लें।
- अब कपड़े को निचोड़ कर उसमें ककड़ी को अच्छे से लपेट लें।
- कपड़ा सूख जाए तो फिर से पानी छिड़ककर उसे गिला कर लें।
- इस तरह से आप बिना फ्रिज के भी ककड़ी को फ्रेश रख सकते हैं (बिना फ्रिज के भी सब्जी को फ्रेश रखने के टिप्स)।
- ककड़ी को ज्यादा गीले कपड़े में न रखें, नहीं तो ककड़ी सड़ सकती है।
ककड़ी को फ्रीज में ऐसे करें स्टोर
- ककड़ी को फ्रीज में डायरेक्ट रखने से वह मुरझा जाती है। ऐसे में उसे किसी पेपर में लपेटकर रख सकते हैं।
- इसके अलावा ककड़ी को काटकर जीप वाले बैग में भर लें और उसे लॉक कर लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं।
- आप चाहें तो ककड़ी को कपड़े में लपेटकर भी फ्री में रख सकते हैं, इससे भी ककड़ी मुरझाए नहीं।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के साथ ही पाचन भी दुरुस्त रखती है यह हरी सब्जी
ककड़ी खरीदते वक्त न करें ये गलतियां
- ककड़ी खरीदते वक्त हमेशा पतले और छोटे ककड़ी को न खरीदें।
- ककड़ी खरीदते वक्त हमेशा मोटे और बड़े ककड़ी (ककड़ी की रेसिपीज) की खरीदारी करें।
- हमेशा ककड़ी का स्वाद चखकर खरीदें, ताकी पता चल सके कि स्वाद कड़वा है नहीं।
- ककड़ी के बीच को भी काटकर देख लें, यदि बीज मजबूत है, तो ऐसी ककड़ी न खरीदें इसका स्वाद अच्छा नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: खीरा या ककड़ी, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।