Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

चॉपर की ब्लेड में खत्म हो गई है धार? फॉइल पेपर वाली इस 1 वायरल ट्रिक से मिनटों में करें शार्प

How To Sharpen Chopper Blades: चॉपर सब्जियों को काटने का काम आसान कर देता है। ऐसे में अगर आपके चॉपर की धार कम हो गई है, तो आप एक वायरल हैक की मदद से सकते हैं। इससे धार फिर से तेज हो सकती है। आइए जानें, चॉपर की धार कैसे तेज होती है? 
Updated:- 2025-05-14, 14:11 IST
How To Sharpen Chopper Blades

How To Sharpen Chopper Blades With Aluminum Foil Hack: बदलते वक्त के साथ किचन में नए-नए उपकरण शामिल हो रहे हैं, जो काम को आसान बना देते हैं। किचन में इस्तेमाल होने वाले इन उपकरणों की मदद से काम तो आसान होता ही है। इससे घंटों का काम मिनटों में निपट जाता है। इसी तरह से बाजार में सब्जियां काटने के लिए चॉपर मिलने लगे हैं। इनसे सब्जियां काटना बहुत आसान हो जाता है। 

चॉपर के लगातार इस्तेमाल से धीरे-धीरे इसकी धार कम होने लगती है। इसकी वजह से सब्जियां सही से कट नहीं पातीं। ऐसे में अब आपको नया चॉपर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने चॉपर की ही धार तेज करके उसे शार्प कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक वायरल हैक की मदद ले सकते हैं। आइए जानें, चॉपर के ब्लेड्स की धार कैसे तेज करें?

यह भी देखें- चाय की छन्नी से लेकर चॉपर तक, इन चीजों की मदद से बनाएं कैफे जैसी झाग वाली कोल्ड कॉफी

ब्लेड की धार बढ़ाने के लिए क्या चाहिए

What is needed to sharpen a blade

  • एल्युमिनियम फॉयल 
  • चॉपर

चॉपर की धार कैसे तेज करें?

वेजिटेबल चॉपर की धार तेज करने के लिए आप सोशल मीडिया पर वायरल हैक की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करना होगा। अब एल्युमिनियम फॉयल की 3-4 फॉयल की बॉल्स बना लें। इन बॉल्स को अब चॉपर में डाल दें। अब चॉपर ऐसे ही चलाएं, जैसे आप सब्जियों को काटते हैं। इसे कुछ देर चलाने के बाद आपके चॉपर की धार तेज हो जाएगी। यह ट्रिक बहुत ही शानदार है। 

इन तरीकों से धार होगी तेज

These methods will make the blade sharper

  1. चॉपर की धार तेज करने के लिए आपक नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे धार काफी तेज हो सकती है। 
  2. इसके अलावा आप एल्युमिनियम फॉयल के छोटे-छोटे टुकड़े करके भी चॉपर चला सकते हैं। इससे भी धार तेज होती है। 
  3. आप रेत की मदद से भी चॉपर की धार तेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको 3 मुट्ठी रेत को चॉपर में डालना है। अब चॉपर को चला लें। इससे धार तेज हो जाएगी। 
  4. आप ब्लेड की धार तेज करने के लिए शार्पनिंग स्टोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी देखें- चाकू-छुरी के अलावा साग सब्जी काटने के लिए आज भी होता है इन चीजों का इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।