Foil Paper Ball In Washing Machine: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से काफी काम आसान हो जाता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बजत होती है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है। अक्सर कपड़े वॉशिंग मशीन में धोने से उन पर दाग या दूसरे कपड़ों का रंग लग जाता है। कई बार तो उन पर रोएं आ जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्याएं होती हैं, तो आपको कपड़े वॉशिंग मशीन में धोते हुए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना चाहिए।
वॉशिंग मशीन में एल्युमिनियम फॉयल डालकर कपड़े धोने से आपका काफी काम आसान हो सकता है। इससे मशीन में कपड़े धोने पर होने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर ये हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें, वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए उसमें एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स बनाकर डालने से क्या होता है?
यह भी देखें- वॉशिंग मशीन का Steam Wash Feature आता है किस काम? नई मशीन से जुड़े ये हैक्स आप भी जानें
कपड़े धोते हुए वॉशिंग मशीन में एल्युमिनियम फॉयल डालने के लिए इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। इसके बॉल्स को कपड़ों के साथ मशीन में ऊपर से डाल दें और जैसे हमेशा नॉर्मल मशीन में कपड़े धोते हैं, उसी तरीके से धो लें। इससे आपके कई काम आसान हो जाएंगे।
अक्सर वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर उनमें सिकुड़न आ जाती है। कई बार तो कुछ कपड़े आपस में चिपक भी जाते हैं। इसकी वजह से कई बार महंगे कपड़े बेकार भी हो जाते हैं। कपड़ों में सिकुड़ने आ जाए, तो उन्हें प्रेस करने का भी झंझट होता है। ऐसे में कपड़े मशीन में धोते हुए उसमें एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स डालें। इससे कपड़े सिकुड़ेंगे नहीं।
यह विडियो भी देखें
वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने पर अक्सर उनमें रोएं आ जाती हैं, जिससे कपड़े बेकार हो जाते हैं। ऐसे में मशीन में कपड़े धोते हुए उनमे एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स डाल दें। एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स के साथ कपड़े धोने से उनमें रोएं नहीं आते।
वॉशिंग मशीन में गंदे कपड़ों को धोना काफी आसान हो जाता है, लेकिन कई बार कुछ भारी कपड़े या दाग वाले कपड़े मशीन में सही से साफ नहीं होते। ऐसे में आप दाग वाले कपड़ों के साथ एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स डाल सकते हैं। इससे दाग अच्छे से साफ हो जाएंगे।
काले और डार्क कलर के कपड़ों पर अक्सर वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट के दाग लग जाते हैं। ऐसे में मशीन में काले और डार्क कपड़ों को धोते हुए उनमें एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स बनाकर डालें। इससे कपड़ों पर डिटर्जेंट के सफेद दाग नहीं लगेंगे।
यह भी देखें- एक छोटी सी गलती खराब कर सकती हैं नई वॉशिंग मशीन, ध्यान रखें ये जरूरी बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Meta AI/Her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।