herzindagi
upcycle kitchen tools

किचन में टूटे चकले को फेंके नहीं, किचन ऑर्गेनाइजर से लेकर सजावट में ऐसे करें यूज

यदि आपके भी रसोई में रोटी बेलने वाला चकला टूट गया है तो आपको उसे फेंकना नहीं है। आज हम आपको टूटे चकले का रियूज करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 21:56 IST

अधिकतर हम लोग किचन में कोई भी बर्तन टूट जाने के बाद उसको फेंक देते हैं। जिसकी वजह है हमें उसे रियूज करने के तरीकों के बारे में पता नहीं होता है। हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं। जिनके खराब होने या टूट जाने के बाद हम उनको अन्य कई तरीकों से यूज कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही हैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपनी किचन के लिए ऑर्गनाइजर और डेकोरेशन कर सकती हैं। रोटी बनाने के लिए हर घर की किचन में चकले का इस्तेमाल होता है। अब अचानक कभी गिरने या ज्यादा पुराना हो जाने पर चकला टूट भी जाता है। ऐसे में हम चकले को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आज हम आपको टूटे हुए चकले का रियूज करना बताने जा रहे हैं। किस तरह आप इसे एक न्यू लुक देकर स्मार्टली किचन में दोबारा अन्य कार्यों के लिए यूज कर सकती हैं। जिसको देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। टूटे हुए चकले का रियूज करना हमें सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएन्सर रशपाल कौर कब्बा ने बताया है।

कैसे करें टूटे चकले का रियूज

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चकले के पैर हटा देने हैं।
  • फिर आप छोटी साइज वाली पानी की बोतल के ढक्कन लें।
  • सभी ढक्कन को पैर वाली जगह पर कील और ग्लू से फिक्स करें।
  • अब आप छोटी बोतल लेकर सभी में रेत भर लें।
  • इसके बाद आपको उन ढक्कन में बोतलों को घुमाकर लगा देना है।

chakla stand

  • इससे आपके स्टेंड के लिए पैर बन जाएंगे।
  • फिर आपको स्प्रे कलर लेकर अपनी चॉइस का पूरे चकले और पैरों पर कर देना है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashpal Kabba (@kabbarashpal)

  • करीब दो घंटे के लिए कलर को सूखने के लिए छोड़ दें।

ये भी पढ़ें: Kitchen DIY: छोटे किचन काउंटर को ऑर्गेनाइज करने के लिए ये हैक्स आएंगे काम

इन चीजों में करें यूज

  • आप इस तैयार चकले के स्टेंड को किचन में तेल की बोतल रखने के लिए यूज कर सकती हैं। इससे आपकी स्लेब पर चिकनाई नहीं जमेगी।

यह विडियो भी देखें

oil bottle stand

  • इसके अलावा आप इस स्टैंड का यूज अचार स्टेशन बनाने के लिए भी कर सकती हैं।

pickle bottle stand

  • आप चाहे तो चकले के स्टैंड को किचन में फ्लावर पॉट रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके किचन में डोकरेशन का काम करेगा।

pot stand

  • इस स्टैंड को आप कप रखने के लिए भी यूज कर सकती हैं।
  • इस तरह आप बेकार चकले को न्यू लुक देकर अपनी चॉइस के हिसाब से किचन में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: इन 5 तरह के ड्राअर ऑर्गेनाइजर से आपका किचन रहेगा व्यवस्थित

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Rashpal Kabba

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।