इस मौसम में गोभी खाना किसी खतरे से खाली नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में मिलने वाली गोभी अक्सर कीड़ों से भरी हुई होती है। न सिर्फ गोभी, बल्कि सारी हरी सब्जियों का यही हाल होता है। अगर कीड़े ठीक से साफ न किया जाए, तो हेल्थ को खतरा हो सकता है। हालांकि, कई बार ऊपर से फ्रेश दिखने वाली गोभी अंदर से फफूंदी और खोखली हो सकती है।
इस बात का खुलासा गोभी काटने के बाद ही चलता है। इसमें से छोटे-छोटे कीड़े निकलने लगते हैं या जाले और काले दाग दिखाई देते हैं। हालांकि, इसे पानी या नमक से धोकर काम चला लिया जाता था, लेकिन इस बार एक नया और बेहद असरदार तरीका सामने आया है। यह तरीका बर्फ में गोभी को भिगोना है, जिससे कीड़े जमने लगते हैं और बाहर आकर मर जाते हैं।
अगर आपको इस हैक के बारे में नहीं पता, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आप स्टेप बाय स्टेप जानकर गोभी से कीड़े आसानी से साफ कर सकती हैं।
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन गोभी के कीड़े निकालने के लिए मददगार है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा पानी कीड़ों को परेशान कर सकता है, जिसकी वजह से वो बाहर भागने की कोशिश करते हैं। कीड़े बाहर निकलते ही गोभी खुद साफ होती है।
इसे जरूर पढ़ें- सूती या माइक्रोफाइबर, किचन की सफाई के लिए कौन-सा कपड़ा है बेहतर?
यह विडियो भी देखें
गोभी को काटना आसान लग सकता है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं काटते, तो कीड़े, मिट्टी और छोटे टुकड़े सब्जी में रह जाते हैं। साथ ही, पकाते वक्त उसका स्वाद और टेक्सचर भी बिगड़ सकता है।
20 मिनट गोभी भिगोने के बाद बाहर निकाल लें। फिर तुरंत पकाने के लिए इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह ठंडी होगी जिसे सीधा तेल में डालना खतरनाक हो सकता है। इसलिए गोभी को एक छलनी में निकालकर पानी सुखाने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- किचन के काम को बनाएं आसान, जानें टॉवल रखने का सही तरीका
अब साफ पानी से धोकर कपड़े की मदद से साफ कर लें। जब नमी अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे पकाने के लिए इस्तेमाल करें। आप एयरटाइट कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
बर्फ वाला यह हैक बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।