What happen if we keep polythene in washing machine: कपड़ों को धोना और उनसे दाग हटाना जितना आसान दिखाई देता है, उतना होता नहीं है। एक समय था जब घर की महिलाएं कपड़े धोने बैठती थीं और पूरा दिन उन्हें लग जाता था। लेकिन, अब वॉशिंग मशीन की वजह से यह काम घंटों का नहीं, बल्कि मिनटों का रह गया है। वॉशिंग मशीन में गंदे कपड़ों के साथ पानी और डिटर्जेंट पाउडर डालकर बस एक बटन दबाने से फटाफट कपड़े धुल जाते हैं। वॉशिंग मशीन ने भले ही कपड़े धोने का काम आसान कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही कुछ परेशानियां भी आती हैं।
वॉशिंग मशीन में एक बार में ढेर सारे कपड़े धोने पर वह एक-दूसरे में उलझ जाते हैं। इतना ही नहीं, कपड़े मुचड़ भी बुरी तरह से जाते हैं। ऐसे में उन्हें प्रेस करना भी बड़ा टास्क बन जाता है। अगर आप भी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद इस तरह की प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन होता है और इसका भी है। कमाल की बात यह है कि इस सॉल्यूशन के लिए जेब से एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा और बस एक प्लास्टिक पॉलिथीन की जरूरत होगी। प्लास्टिक पॉलिथीन का जिक्र सुनकर हैरान होने की जरूरत नहीं है। आइए, यहां जानते हैं कि यह हैक काम कैसे करता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय बर्फ डालना कितना फायदेमंद होगा?
कपड़े धोने के बाद अगर आप उन्हें वॉशिंग मशीन में ड्राई करती हैं तो सिलवटें कम करने में बर्फ भी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले कपड़ों को अलग-अलग ड्रायर में डालें और फिर 2-3 बर्फ के टुकड़े डालकर चला दें।
ऐसा करने से कपड़ों के सूखने के दौरान ही आधी सिलवटें कम हो जाएंगी। दरअसल, इस ट्रिक में ड्रायर की स्टीम से बर्फ पिघलती है और भाप बनती है। भाप से कपड़ों की सिलवटें कम हो जाती हैं।
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना आसान है। लेकिन, इसमें कपड़े उलझ जाते हैं और सिलवटें भी पड़ जाती हैं। ऐसे में एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स भी आपकी इस परेशानी का हल कर सकती हैं। इसके लिए पहले एल्युमिनियम फॉयल की बॉल्स बना लें और कपड़े धोते समय साबुन के साथ वॉशिंग मशीन में डालें।
इसे भी पढ़ें: क्या वॉशिंग मशीन का ड्रायर कपड़े सुखाने की जगह कर रहा है गंदा? इस एक चीज के साथ करें नींबू का इस्तेमाल, होगा फटाफट साफ
कपड़े धोने के बाद उन्हें प्रेस करने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो सफेद सिरका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले कपड़े धोएं और उन्हें हैंगर पर डालकर सुखाएं। सूखाने के बाद कपड़ों पर सिलवटें दिखें तो एक स्प्रे बोतल लें और उसमें पानी डाल दें। पानी में 2 से 3 चम्मच सिरका डालकर मिक्स करें और कपड़ों की सिलवटों पर छिड़कें। इस ट्रिक से बिना प्रेस किए कपड़ों की सिलवटें हट सकती हैं। हालांकि, अगर आपको सिरके की स्मेल आए तो आप पानी में साथ ही थोड़ा एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।