आजकल किचन में ना सिर्फ स्टील बल्कि लकड़ी के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल करने के बाद साफ-सफाई का खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि नमी की वजह से उसमें फफूंदी लगने का डर रहता हैं। यही नहीं सही तरीके से साफ नहीं किए जाने पर बदबू भी आने लगती है। लकड़ी के बर्तनों में फफूंदी लगने पर लोग डिश वॉश लिक्विड से घंटों साफ करना शुरू कर देते हैं, इससे आपके बर्तन जल्दी खराब हो जाएंगे। घंटों पानी में रखने से लकड़ी के बर्तन सड़ने लगते हैं।
इसलिए जितना हो सके लकड़ी के बर्तनों को नमी से बचाकर रखना चाहिए। कई बार फफूंदी के धब्बे लकड़ी के बर्तनों की चमक को प्रभावित करते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि समय-समय पर लकड़ी के बर्तनों को चेक करते रहें। तो चलिए आजम हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय, जिसे आप लकड़ी के बर्तनों पर लगे फफूंदी को हटाने के लिए आजमा सकती हैं।
सबसे पहले गर्म पानी की मदद से लकड़ी के बर्तनों पर लगे फफूंदी को हटाएं। इसके लिए आप पानी गर्म कर लें और ब्रश को डिप करते हुए अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। जब फफूंदी पूरी तरह से क्लीन हो जाए तो बर्तनों को खुली जगह पर सूखने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि पानी से साफ करने के बाद पहले बर्तनों को पोंछ लें और फिर धूप में रखें। 20 मिनट बाद बर्तनों को धूप से हटा लें और सभी बर्तनों पर सरसों तेल लगा दें। उसके बाद सभी बर्तनों को कुछ देर के लिए खुली जगह पर छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें:अच्छी कॉफी का लेना हो मजा, तो इन एक्सेसरीज की लें मदद
लकड़ी के बर्तनों के हिसाब से बेकिंग सोडा और विनेगर लें। दोनों को मिक्स कर दें ताकि इसका पेस्ट तैयार हो जाए। अगर पेस्ट पतला नजर आ रहा है तो उसमें नमक मिक्स कर दें। अब स्क्रबर लें और उसे मिश्रण में डिप कर दें। अब स्क्रबर की मदद से सभी लकड़ी के बर्तनों को साफ करें। इस मिश्रण को 2 मिनट तक लकड़ी के सभी बर्तनों को रगड़े और गुनगुने पानी से साफ कर लें। साफ करने के बाद बर्तनों को एक सूखे कपड़े से पोंछ लें। ध्यान रखें कि बर्तनों में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
यह विडियो भी देखें
अगर आपके पास विनेगर नहीं है तो उसकी जगह नींबू का भी उपयोग किया जा सकता है। इससे ना सिर्फ फफूंदी के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे, बल्कि लकड़ी के बर्तनों से आने वाली बदबू से भी तुरंत छुटकारा मिलेगा। इसके लिए फफूंदी लगे लकड़ी के बर्तनों पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और ऊपर से नींबू का रस डाले। अब सभी बर्तनों को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर स्क्रबर की मदद से साफ करें। आप चाहें तो स्क्रबर की जगह नींबू के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद पानी से इसे रिंस कर दें और अच्छी से पानी सुखा लें।
इसे भी पढ़ें:काला हो गया है रोटी पलटने वाला चिमटा, तो ऐसे करें उसे क्लीन
स्क्रबर की जगह आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, कई बार फफूंदी अंदर तक चिपके हुए होते हैं, ऐसे में आप सैंडपेपर की मदद से उसे अच्छी तरह साफ कर सकती हैं। साफ करने के बाद आप एक बाउल में नारियल तेल लें और उसमें कॉटन बॉल को डिप कर दें। अब उससे लकड़ी के बर्तनों को रब करते हुए क्लीन कर दें। इससे लकड़ी के बर्तनों की ना सिर्फ चमक बनी रहेगी बल्कि इससे यह मजबूत भी रहेंगे। नारियल तेल का इस्तेमाल करने के बाद लकड़ी के बर्तनों को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर इस्तेमाल करें।
इन सभी टिप्स को आप लकड़ी के बर्तनों से फफूंदी हटाने के लिए आजमा सकते हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।