दार्जिलिंग-सिक्किम से भी शानदार है जीरो वैली का नजारा, सस्ते में इस तरह करें ट्रैवल प्लान

जब भी लोग कभी पहाड़ी यात्रा की बात करते हैं, तो उन्हें या तो दार्जिलिंग-सिक्किम का नाम याद आता है या फिर मसूरी- हिमाचल। दार्जिलिंग-सिक्किम तो ट्रैवल के लिए काफी महंगा भी है, इसलिए लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड या कश्मीर को अपने यात्रा में शामिल करते हैं।
फिर भी अगर कुछ अलग करने का मन होता है, तो कई लोग हवा बदलने के लिए मेघालय या केरल का रुख कर लेते हैं। लेकिन अगर आप इन सब से हटकर कुछ अलग नजारों का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको जीरो वैली जाने का प्लान बनाना चाहिए।
घने देवदार के जंगल,बांस के बागानों, कदम दर कदम धान के खेतों और आदिवासी जीवन से घिरी पहाड़ी सड़कों वाली जीरो वैली।
जीरो म्यूजिक फेस्टिवल है सबसे खास
यह जगह 'जीरो म्यूजिक फेस्टिवल' के कारण भी देश-विदेश के पर्यटकों के बीच में फेमस है। यहां की खूबसूरती का एहसास आपको तब होगा, जब आप यहां संगीत कार्यक्रम पहाड़ी पर हरियाली में आयोजित होता हुआ सुनेंगे।। इस आयोजन में ज्यादातर स्थानीय बैंड हिस्सा लेते हैं।
यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगीतकार भी आते हैं। जीरो म्यूजिक फेस्टिवल लगातार 4 दिनों तक होता है।
इसे भी पढ़ें- नोएडा से 300 किमी पर मौजूद इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को वीकेंड में करें एक्सप्लोर
जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के लिए यहां बहुत से लोग आते हैं। यहां पूरी घाटी में कई छोटी-छोटी पहाड़ियां हैं। पूरी घाटी आपको एक हरे कालीन की तरह नजर आएगी। यहां देवदार के जंगल भी हैं।
इस घाटी के निवासी आदिवासी अपातानी लोग हैं। ये लोग आज भी अपने चेहरे पर टैटू गुदवाने की परंपरा का पालन करते हैं। यहां लोगों का जीवन खेती पर निर्भर है। (उत्तराखंड का अद्भुत खजाना है गोपेश्वर)
इसलिए आपको पहाड़ी खेत के गांव के गांव देखने को मिलेंगे। यहां लोग मछली पालन भी करते हैं। जीरो वैली के गांवों में घूमने के अलावा आप मेघना गुफा मंदिर, किले पाखो, जीरो पुटो आदि जगहों पर भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के आसपास स्थित इन शानदार ऑफबीट हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
कम बजट में घूमने का बनाएं प्लान
अगर आपका बजट कम है और आपके पास लंबी छुट्टी नहीं है तो आप अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली की सैर कर सकते हैं। जीरो वैली ईटानगर शहर से लगभग 15 किमी दूर स्थित है।
- हवाई मार्ग से जीरो वैली पहुंचने के लिए आपको तेजपुर हवाई अड्डे पर उतरना होगा। तेजपुर से जीरो तक की सड़क लगभग 266 किमी है। दिल्ली से यहां तक की फ्लाइट काफी महंगी है, इसके लिए आपको 9000 से 10 हजार रुपये देने पड़ सकते हैं। (Sosan के आगे शिमला भी लगता है फीका)
- इसलिए अगर आप कम बजट में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ट्रेन के जरिए यह ट्रिप प्लान करना चाहिए
- जीरो वैली का निकटतम रेलवे स्टेशन नाहरलागुन है। फिर आप सड़क मार्ग से गुवाहाटी से जीरो तक पहुंच सकते हैं। लगभग 470 किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। इसके लिए आपको 1500 से 2000 रुपये एक टिकट के देने होंगे।
- इसके सिवा अगर आप दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग से जाते हैं तो आपको 2,269.0 किमी की दूरी तय करने में 45 घंटे लग जाएंगे।
- यहां होटल आपको 1500 से 2000 के बीच में आसानी से मिल जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।