Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

Sosan की खूबसूरती के आगे शिमला भी लगता है फीका

<strong>Top Places To Visit In Sosan:&nbsp;</strong>अगर आप भी उत्तर-भारत की चिलचिलाती गर्मी से दूर ठंडी हवाओं के बीच सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो सोसन की हसीन वादियों में जरूर पहुंचें। &nbsp;
Updated:- 2023-03-29, 13:31 IST
famous places to visit in sosan himachal pradesh

Top Places To Visit In Sosan In Hindi: हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत, खूबसूरत और अनसुनी जगहें मौजूद हैं जहां पर्यटक घूमने के बाद विदेश घूमने जैसा अनुभव करते हैं। इसलिए हिमाचल की गोद में मौजूद खूबसूरत जगहों पर हर मौसम में हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हर बार हम हिमाचल की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने की कोशिश करते हैं जहां जाने के बाद सैलानियों का मन तृप्त हो उठें। इसी क्रम हम आपको हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद 'सोसन' की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन सोसन की इन जगहों पर घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। आइए जानते हैं।

पार्वती वैली (Parvati Valley)

Parvati Valley

सोसन से कुछ ही दूरी पर मौजूद पार्वती घाटी/वैली भारत की सबसे खूबसूरत और मनमोहक घाटी में से एक है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील, नदी और देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। जब उत्तर-भारत में भीषण गर्मी पड़ती है तब पार्वती वैली का तापमान एकदाम कम रहता है। कहा जाता है कि पार्वती घाटी ट्रेकिंग के लिए काफी फेमस है। इस घाटी का ट्रेक भी काफी लंबा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:कांगड़ा से भी बेहद खूबसूरत है हिमाचल की यह अद्भुत जगह

खीर गंगा (Khir Ganga)

Khir Ganga

पार्वती वैली घूमने के बाद समुद्र तल से लगभग 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद खीर गंगा घूमने के लिए जा सकते हैं। पार्वती नदी के किनारे मौजूद यह छोटा सा गांव खूबसूरती के मामले में किसी अन्य स्थान से कम नहीं है।

खीर गंगा हसीन और मनमोहक दृश्यों के साथ-साथ झील और झरनों के लिए काफी फेमस स्थान माना जाता है। खीर गंगा में गर्म पानी का कुंड भी मौजूद है जहां घूमने के लिए जा सकते हैं। खीर गंगा में भगवान कार्तिकेय को समर्पित गुफा भी मौजूद है। आपको बता दें कि यह स्थान ट्रेकिंग के लिए काफी फेमस माना जाता है। (भंजरारू की ठंडी हवाओं में घूमने पहुंचें)

परली (Parli)

Parli

मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद परली एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। सर्दियों के मौसम में जब बर्फबारी होती है तो इस जगह की खूबसूरत चरम पर होती है। गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान माइनस में रहता है।(हिमाचल का अद्भुत खजाना है लोसर)

परली में आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और देवदार के पेड़ों के बीच घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि परली में सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा देखते ही बनता है।

इसे भी पढ़ें:अप्रैल में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का मज़ा उठा सकते हैं आप, ऐसे बनाएं प्लान


सोसन में एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठाएं

adventure activities in sosan

सोसन जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ठीक उसी तरह एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी फेमस है। पार्वती वैली लगभग 8-10 किमी लंबे ट्रेक के लिए फेमस है। इसी तरह खीर गंगा भी लगभग 10 किमी लंबे ट्रेक के लिए फेमस है। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।