Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

Kitchen Hacks: चाट मसाला को नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

चाट मसाला क्या होता है, इसे कैसे स्टोर करते हैं और मानसून के मौसम में इसमें नमी कैसे पैदा हो जाती है? अगर आप इस सब सवालों के जवाब जानना चाहती हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें क्योंकि इसमें बताए गए हैक्स मददगार साबित हो सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-21, 17:48 IST
prevent moisture coming in chaat masala

भैया....ऊपर से चाट मसाला जरूर डालकर देना..स्ट्रीट फूड खाते वक्त हम यह जुमला जरूर बोलते हैं...क्योंकि चाट मसाला हर व्यंजन को लजीज बना देता है। यही वजह है कि हर घर में चाट मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आप सादे से सलाद को चटपटा बना सकते हैं। पकौड़े, चाट आदि में इसे ऊपर से छिड़ककर खाना पसंद किया जाता है। 

ये समझ लीजिए चाट मसाले के बिना जिंदगी बिल्कुल अधूरी है...इसलिए हमारे घर में कुछ हो या ना हो, लेकिन चाट मसाले का बड़ा पैकेट जरूर होता है। पर इतना सारा चाट मसाला लाकर रखने का कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि बरसात के मौसम में नमी ज्यादा होती है जिसकी वजह से चाट मसाला खराब हो जाता है।  

हालांकि, अब से आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हैक्स जिनकी मदद से चाट मसाला साल के 12 महीने बिल्कुल सही रहेगा। तो देर किस बात की आइए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानें। 

चाट मसाला क्या होता है? 

What is Chaat masala

चाट मसाला एक चटपटा इंग्रीडिएंट है, जिसे एक नहीं बल्कि कई सारे मसालों को डालकर बनाया जाता है। बता दें कि यह साउथ एशिया का सबसे लोकप्रिय और अनिवार्य इंग्रीडिएंट है। इसका इस्तेमाल चाट के फ्लेवर को बढ़ाने के लिए किया जाता था, लेकिन आज इसका उपयोग काफी बढ़ा है। इसमें कई सारे मसाले जैसे अमचूर, जीरा, सूखा अदरक, काली मिर्च (काली मिर्च से जुड़े हैक्स), हींग आदि को सम्मिलित किया जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- खड़े मसाले 3 महीने तक नहीं होंगे खराब, इस तरह से करें उन्हें स्टोर

चाट मसाला स्टोर करने के लिए सही जार का इस्तेमाल करें

Chaat masala storing hacks in hindi

देखिए...चाट मसाला बिल्कुल फ्रेश रहेगा, अगर आप सही जार का इस्तेमाल करेंगे। अक्सर बेकार या खराब डिब्बे या जार की वजह से अंदर नमी अंदर पैदा हो जाती है और मसाला खराब हो जाता है। इसलिए जब भी चाट मसाला स्टोर करें, तो पहले जार या डिब्बे का ढक्कन चेक करें। 

अगर ढक्कन हल्का-सा भी ढीला लग रहा है, तो इसमें रखने से बचें। वर्ना डिब्बे के ढक्कन पर पॉलिथीन लगाकर इस्तेमाल करें।

चाट मसाला को नमी से बचाने के लिए क्या करें

अगर आप चाट मसाला नमी से बचाना चाहते हैं, तो डिब्बे को खुला न छोड़ें। इस बात का खास ध्यान रखें कि डिब्बे का ढक्कन सही तरीके से लग गया है या नहीं। 

साथ ही, किसी भी तरह की गिली चीज या गीले हाथों से भी चाट मसाले का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

नीम के पत्ते डालकर चाट मसाला स्टोर करें 

chaat masala hacks and storing tips

अगर आप चाट मसाला फ्रेश रखना चाहते हैं, तो जार में नीम के पत्ते डालकर स्टोर करें। (नीम की पत्तियों से बनाएं ये रेसिपीज) इस टिप को अपनाने के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस आपको चाट मसाले के डिब्बे को खोलकर नीम की पत्तियां डालनी है। 

पत्तियां डालने के बाद आप इसे कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें और आप देखेंगे कि नीम के स्मेल से आपके कीड़े दूर भाग जाएंगे और चाट मसाला पूरी तरह से फ्रेश रहेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर मिनटों में बनाएं चाट मसाला और अपने स्नैक्स को दें टैंगी फ्लेवर

चाट मसाले में चावल के दाने डालकर रखें

चाट मसाले को नमी से दूर रखने के लिए जार में थोड़े चावल के दाने डाल दें। कहा जाता है कि चावल नमी सोखने का काम करते हैं, जिससे जार में मौजूद चाट मसाला हमेशा फ्रेश रहेगा। आपको करना यह है कि चावल के कुछ दानों को चाट मसाले के डिब्बे में डालना है।

इसके साथ-साथ चाट मसाला छिड़कने के लिए इस्तेमाल होने वाले डिब्बे में भी चावल डालने से वो अच्छे से काम करता है। (खाद्य पदार्थों को स्टोर करने के हैक्स)

हमारे बताए गए टिप्स को एक बार अपनाकर देखें और अपना एक्सपीरियंस हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।