मानसून सीजन में हमें सबसे ज्यादा किचन में रखी हुई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। इन चीजों में जरा सी नमी पहुंचते ही यह तुरंत खराब होने लगती हैं। ऐसे में एक स्मार्ट हाउसवाइफ को किचन में रखी हर चीज को बारिश के मौसम में स्टोर करने के हैक्स जरूर पता होने चाहिए। इससे चीजों को खराब होने के साथ पैसा भी बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। दरअसल, मानसून आने के साथ साथ बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। ऐसे में मौसम तो सुहावना हो जाता है, लेकिन मौसम में नमी बहुत हो जाती है। ऐसे में हर चीज में सीलन की वजह से कीड़े और खराब होने का डर सताने लगता है। बरसात के मौसम में बेसन के गर्मागर्म पकौड़ों और चाय मिल जाने पर दिन बन जाता है, लेकिन आपने देखा होगा मानसून में बेसन में जरा सी नमी लगते ही बेसन में घुन लगने के साथ उसका स्वाद भी बिगड़ जाता है। ज्यादा दिनों तक भी बेसन को स्टोर करने पर उसका टेस्ट कड़वा हो जाता है। ऐसे में उसका इस्तेमाल करने का भी मन नहीं करता है।
यदि आपको भी बारिश के मौसम में बेसन के खराब होने और घुन लगने के डर सता रहा है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक आसान नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बेसन में घुन लगने और उसका स्वाद खराब होने से बचा सकती हैं। इस हैक से आप बेसन को ज्यादा समय तक फेश रख सकती हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसे और न ही मेहनत करनी पड़ेगी। महज 2 रुपये की यह सफेद चीज आपके बेसन को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें: मानसून आने से पहले गेहूं के ड्रम में डालें 2 रुपये की यह सफेद चीज, घुन और फफूंद से होगा बचाव
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: बेसन में मिलाएं ये 2 चीजें, पकौड़े बनेंगे कुरकुरे और लाजवाब...हर बार आजमाएंगी यही टिप्स
यदि आपके घर में भी बेसन का ज्यादा इस्तेमाल होता है और आप उसको स्टोर करके ज्यादा रख लेती हैं, तो आज हम आपको इस स्टोर करने का एक घरेलू और आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपका बेसन कड़वा नहीं होगा।
इसके लिए आपको बस इतना करना होगा कि बेसन के डिब्बे में कुछ मखाने डाल दें। ऐसा करने से बेसन का स्वाद जल्दी खराब नहीं होगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।