Kitchen Tricks: खरीदकर लाते ही सड़ जाते हैं केले, तो डंठल पर बांधें बस यह 1 चीज; हफ्तों तक रहेंगे कड़क

हम सभी को शुरू से डाइट में फलों को शामिल करने की सलाह दी गई है। ये हमारे शरीर को कई सारे फायदे भी पहुंचाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को दिक्कत होती है कि आज फल खरीदकर लाते नहीं हैं कि वो कुछ ही समय में सड़ने लगती हैं। केला भी उन्हीं में से एक है। मैं भी फलों में सबसे ज्यादा केले ही खरीद कर लाती हूं और अक्सर ये दिक्कत देखने को मिलता है कि वो कुछ ही समय में काला पड़ने लगता है। गर्मियों में तो ये दिक्कत और भी ज्यादा होती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि केला तुरंत खराब होने लगता है तो मेरी दोस्त की मम्मी ने एक ऐसा तरीका बताया है जिससे केला लंबे समय तक फ्रेश रहेगा। इसमें आपको कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उस जुगाड़ के बारे में-
-1779260120768.jpg)
कौन-सी ट्रिक आ सकती है काम?
हम आपको जिस जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, वो एल्यूमिनियम फॉयल है। दरअसल, एल्यूमिनियम फॉयल को केले के डंठल पर लपेटने से एथिलीन गैस का असर थोड़ा धीमा पड़ने लगता है। इससे केले जल्दी सॉफ्ट नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें- Curry Leaves Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी मुरझा जाता है कढ़ी पत्ता? इस 1 ट्रिक से महीनों तक बरकरार रहेगा हरापन
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले केले को सूखी जगह पर रख दें। अब केले के ऊपर वाले डंठल वाले हिस्से को इकट्ठा करें। इसके बाद एल्यूमिनियम फॉयल का एक छोटा सा टुकड़ा लें। इसे डंठल पर अच्छी तरह से लपेटकर रख दें। ध्यान रहे कि फॉयल को टाइट से लपेटना है।
यह भी पढ़ें- Kitchen DIY Hack: नया जैसा चमकेगा पुराना चकला और बेलन, बस पानी के साथ आजमाएं ये 2 ट्रिक्स
-1779260131805.jpg)
इससे क्या फायदा होगा?
अगर आप ये तरीका अपनाती हैं तो इससे केला जल्दी काला नहीं पड़ता है। खास बात तो ये है कि इस तरीके को अपनाने से केला लंबे समय तक कड़क बना रहता है। बस कोशिश करें कि केले को उस जगह रखें जहां नमी न हो और केला पूरी तरह से ड्राई हो। साथ ही सड़े हुए केले को फ्रेश केले के साथ भी न रखें, वरना सभी खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Injected Mango: असली दशहरी आम की पहचान कैसे करें? बाजार जाने से पहले जान लें ये आसान तरीके
तो अगर आप भी केले खरीदकर लाती नहीं हैं कि ये तुरंत काले पड़ने लगते हैं, तो आप भी हमारा बताया हुआ ये तरीका अपना सकती हैं। इससे ये लंबे समय तक कड़क बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में बिना फ्रिज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, सिर्फ इस 1 तरीके से करें स्टोर
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।