Curry Leaves Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी मुरझा जाता है कढ़ी पत्ता? इस 1 ट्रिक से महीनों तक बरकरार रहेगा हरापन

हमारे यहां भारतीय घरों में कई तरह की चीजें खाई और बनाई जाती हैं। कुछ मसाले भी ऐसे हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। न सिर्फ मसाले बल्कि कुछ ऐसी पत्तियां भी हैं जिनका इस्तेमाल लोग खाने का स्वाद बढ़ाने में करते हैं। उन्हीं में से एक कढ़ी पत्ता है। आज के समय में लोग ज्यादातर डिशेज में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही ये सेहत को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाता है।
जिन लोगों के यहां कढ़ी पत्ता का पेड़ लगा होता है, उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जो बाजार से खरीदकर लाते हैं, उनकी अक्सर ये शिकायत रहती है कि ये तुरंत खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये दिक्कत हो रही है तो हम इसे लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे ये लंबे समय तक फ्रेश बने रहेंगे। आइए जानते हैं-
-1779174309701.jpg)
टिश्यू पेपर और जार वाला आसान तरीका अपनाएं
अगर खरीदकर या तोड़कर लाते ही कढ़ी पत्ता सड़ने या खराब होने लगता है, तो आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे ये लंबे समय तक एकदम फ्रेश बने रहते हैं। साथ ही इनकी खुशबू भी बरकरार रहती है। बस आपको फ्रिज में स्टोर करते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें- Sweet Potato Storage Tips: शकरकंद को हफ्तों तक खराब होने से बचाएंगे ये आसान टिप्स, नहीं बिगड़ेगा स्वाद
कैसे करें इस्तेमाल?
कढ़ी पत्ते को स्टोर करने से पहले उन्हें सबसे पहले अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन पत्तों को अच्छे से सुखा लें। ध्यान रहे कि एक भी पत्ता गीला न हो, वरना स्टोर करते समय कढ़ी पत्ते को सड़ने से आप रोक नहीं पाएंगी। जब ये पत्ते पूरी तरह से सूख जाएं तो एक एयरटाइट कंटेनर लें। अब उसमें नीचे एक टिश्यू पेपर बिछा दें। ध्यान रहे कि जार भी पूरी तरह ड्राई हो।
यह भी पढ़ें- Lemon Juice Storage Tips: महंगे होने वाले हैं नींबू, इस ट्रिक से स्टोर कर लें लेमन जूस; महीनों तक बनी रहेगी फ्रेशनेस
दोबारा फॉलो करें ये प्रॉसेस
अब टिश्यू पेपर के ऊपर कढ़ी पत्तों को उस पर रख दें। इसके बाद फिर आपको दोबारा से यही तरीका अपनाना है। ऊपर से टिश्यू पेपर बिछाएं और उस पर कढ़ी पत्ता रख दें। आप जार के साइज के हिसाब ये प्रक्रिया अपना सकती हैं। अब जार को बंद कर दें और इसे फ्रिज में रख दें।
यह भी पढ़ें- हफ्तों तक फ्रेश रहेगा आधा कटा हुआ नींबू, इन 5 तरीकों से करें स्टोर; नहीं बर्बाद होगा एक भी पैसा
मॉइश्चर को एब्जॉर्ब करता है टिश्यू पेपर
अब आप सोच रही होंगी कि टिश्यू पेपर ही क्यों इस्तेमाल करना है? तो आपको बता दें कि टिश्यू पेपर मॉइश्चर को एब्जॉर्ब कर लेता है। इससे पत्ते नहीं सड़ते हैं बल्कि लंबे समय तक फ्रेश नजर आते हैं।
-1779174536098.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- पत्तियों को ठंडल से निकालकर स्टोर करें
- कढ़ी पत्तों को स्टोर करने से पहले धोएं जरूर
- स्टोर करने से पहले पत्ते और जार पूरी तरह से ड्राई होने चाहिए
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में बिना फ्रिज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, सिर्फ इस 1 तरीके से करें स्टोर
तो अगर आप भी कढ़ी पत्तों के जल्दी सड़ने से परेशान हैं, तो इन्हें स्टोर करने का आप ये आसान तरीका अपना सकती हैं। इससे ये लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।