Injected Mango: असली दशहरी आम की पहचान कैसे करें? बाजार जाने से पहले जान लें ये आसान तरीके

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आमों की भरमार देखने को म‍िलती है। खासतौर पर दशहरी आम को लोग उसके मीठे स्वाद और खुशबू की वजह से काफी पसंद करते हैं, लेकिन आजकल बाजार में केम‍िकल से बड़े क‍िए गए आम म‍िल रहे हैं। ऐसे में हम आपको इसकी असली-नकली पहचान करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-05-15, 10:35 IST
dasheri mango identification tips

गर्मी आते ही आम की डिमांड बढ़ जाती है। बाजार में चारों तरफ आम की खुशबू ही देखने को मिलती है। आम भी कई किस्मों में आ रहे हैं जैसे लंगड़ा, चौसा, तोतापुरी, लंगरा और बादामी। दशहरी आम भी उन्हीं में से एक है। खासतौर पर दशहरी आम तो खूब पसंद किया जाता है। इसे लोग इसके रसीले और मीठे स्वाद की वजह से खूब पसंद करते हैं, लेकिन आजकल बाजार में कई बार कच्चे, केमिकल से पकाए गए या दूसरे आमों को भी दशहरी बताकर बेच दिया जाता है।

ऐसे में जरूरी है कि आप जब दशहरी आम खरीदने जाएं तो इसकी पहचान जरूर कर लें। तो अगर आप भी बाजार से मीठे और रसीले दशहरी आम खरीदना चाहती हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे असली-नकली दशहरी आम की पहचान कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

dasheri mango identification tips (2)

दशहरी आम की क्या होती है खासियत?

आपको बता दें कि दशहरी आम अपने मीठे स्वाद, पतले छिलके, हल्की खुशबू और कम रेशों के लिए जानी जाती है। इसका गूदा भी काफी मुलायम होता है।

यह भी पढ़ें- Injected Grapes: आप भी तो नहीं खा रहीं केम‍िकल वाले अंगूर? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

आम की खुशबू से करें पहचान

असली पके हुए दशहरी आम से हल्की मीठी खुशबू आती है। इसलिए आम को डंठल वाली जगह से सूंघें। अगर हल्की और नेचुरल मिठास जैसी खुशबू आए, तो ये आम असली है।

रंग देखकर जानें

कई लोग पूरी तरह पीला आम देखकर उसे पका हुआ मान लेते हैं, लेकिन दशहरी आम हमेशा पूरी तरह पीला हो, ऐसा जरूरी नहीं होता है। असली दशहरी का कलर हल्का पीला, थोड़ा हरा-पीला होता है और इसके छिलके भी काफी पतले होते हैं।

यह भी पढ़ें- इंजेक्‍शन वाले खीरे खाकर कहीं आप भी तो नहीं ब‍िगाड़ रहीं सेहत? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

शेप से पहचानें

असली दशहरी लंबाई में होती है और ये नीचे की तरफ से थोड़ा मुड़ा हुआ होता है। इसके नीचे वाला हिस्सा थोड़ा नुकीला होता है। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

dasheri mango identification tips (1)

डंठल जरूर देखें

दशहरी आम की पहचान में डंठल वाली जगह भी मदद कर सकती है। इसलिए जब भी दशहरी आम खरीदने जाएं तो डंठल के पास जरूर चेक करें। अगर वहां से रस निकल रहा हो या कोई काला हिस्सा दिखे तो ये खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं इंजेक्शन वाली लौकी? खरीदते समय इन 4 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

केमिकल से पकाए गए आम की पहचान कैसे करें?

  • ऊपर से पीला लेकिन अंदर कच्चा होता है
  • स्वाद में कम मिठास होती है
  • रंग बहुत डार्क होता है

आम को घर लाने के बाद क्या करें?

  • तुरंत फ्रिज में न रखें
  • धोकर ही खाएं

यह भी पढ़ें- बिना केमिकल घर पर आम सुखाने के 3 देसी तरीके, साल भर तक नहीं होगा खराब

तो अगर आप भी बाजार से दशहरी आम खरीदने जा रहीं हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों से असली-नकली आम की पहचान कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।