Wed Sep 30, 2026 | Updated 03:42 AM IST

उबलते पानी में मिनटों में तैयार होगी बिहार की स्पेशल लिट्टी, न तलने का झंझट और न आग सुलगाने की टेंशन

हमारे यहां भारत के हर राज्य की कोई न कोई खास ड‍िश है। ब‍िहार की ल‍िट्टी चोखा फेमस है। ऐसे में हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-29, 17:19 IST
bihar special litti recipe

अगर आप भी ब‍िहार की फेमस लिट्टी-चोखा खाने की शौकीन हैं, लेकिन आग सुलगाने या तेल में तलने के झंझट से बचती हैं, तो यह रेसिपी आपके काम की हो सकती है। अब आप बिना किसी झंझट के उबलते पानी में मिनटों में बिहार की फेमस लिट्टी तैयार कर सकती हैं।

यह तरीका न सिर्फ बहुत आसान है बल्कि इसमें तेल का इस्तेमाल न के बराबर होता है। इससे लिट्टी काफी हेल्दी भी बनती है। आज हम आपको उबलते पानी ब‍िहार की फेमस ल‍िट्टी बनाने की आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

पानी वाली ल‍िट्टी कैसे बनाएं?

अगर आप पानी वाली ल‍िट्टी बनाना चाहती हैं, तो इसके ल‍िए कुछ आसान स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे। जैसे-

bihar special litti recipe (1)

image credit- magnific

ल‍िट्टी का आटा तैयार करें

सबसे पहले गेहूं का आटा लेकर उसमें थोड़ा नमक और तेल या घी मिला लें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा न बहुत नरम होना चाहिए और न ही ज्यादा सख्त। इसे कुछ देर के ल‍िए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।

यह भी पढ़ें- Appe Pan Recipes: लिट्टी-चोखा से चॉको लावा केक तक, अप्पे पैन में बनाएं ये 5 लाजवाब डिशेज

सत्तू की चटपटी भरावन बनाएं

आटा गूंथने के बाद लिट्टी का भरावन तैयार करना होगा। क्‍योंकि ल‍िट्टी का असली स्वाद उसकी सत्तू वाली भरावन से ही आता है। इसके ल‍िए एक कटोरी में सत्तू लें। इसमें अजवाइन, कलौंजी, नमक, लाल मिर्च, हरी धनिया, नींबू का रस और स्वाद के हिसाब से मसाले मिला सकती हैं। इसमें थोड़ा घी या तेल और थोड़ा पानी डालकर भरावन तैयार कर लें। बस ध्यान रखें कि सत्तू का मिश्रण बहुत गीला न हो, वरना लिट्टी में भरना मुश्किल हो जाएगा।

लिट्टी में ऐसे करें फ‍िलि‍ंग

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को हथेली से थोड़ा फैलाकर बीच में सत्तू की भरावन रखें। इसके बाद आटे को चारों तरफ से बंद करके गोल आकार दे दें। इसी तरह सारी लिट्टियां तैयार कर लें।

bihar special litti recipe (2)

image credit- shutterstock

उबलते पानी में पकाएं ल‍िट्टी

अब एक बड़े बर्तन में पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। पानी में जब तेज उबाल आने लगे तो उसके बाद लिट्टियों को धीरे-धीरे इसमें डाल दें। लिट्टियों को करीब 10 मिनट तक इसी पानी में उबलने दें। जब वे फूलकर ऊपर की तरफ आने लगें, तो समझें कि वे पक गई हैं। इसके बाद इन्हें पानी से निकाल लें।

सेंक भी सकती हैं ल‍िट्टी

अगर आपको लिट्टी पर थोड़ा सुनहरा रंग और थोड़ा क्र‍िस्‍पनेस स्वाद पसंद है, तो उबालने के बाद इसे थोड़े तेल या घी में सेंक सकती हैं, लेकिन अगर आप बिल्कुल बिना तलने वाला ऑप्‍शन चाहती हैं, तो उबली हुई लिट्टी भी खाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- दिखने में लिट्टी जैसी पर स्वाद अलग: जानें पूर्वांचल के जायके मकोनी की खासियत

चोखे के साथ करें सर्व

ये तो अपन जानती ही होंगी क‍ि ब‍िहारी लिट्टी को चोखे के साथ सर्व क‍िया जाता है। लिट्टी गेहूं के आटे से बनाई जाती है और इसमें सत्तू की भरावन होती है। इसे चोखे के साथ खाना आम है। चोखा आलू या बैंगन जैसी सब्जियों से बनाया जाता है। आप इसे इन्‍हीं चोखे के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर थोड़ा अलग स्‍वाद चाहती हैं, तो टमाटर का चोखा भी ट्राई कर सकती हैं।

तो अगर आपको लिट्टी खाना पसंद है, लेकिन उसे पारंपरिक तरीके से सेंकने का समय नहीं है, तो पानी वाली लिट्टी का यह तरीका आजमा सकती हैं। स्वाद में लिट्टी का वही सत्तू वाला देसी अंदाज रहेगा, बस बनाने का तरीका थोड़ा आसान हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।