herzindagi
kitchen organizing ideas

Diwali 2022: त्यौहार से पहले ऐसे करें अपने किचन को ऑर्गेनाइज

त्यौहार में आपका किचन सबसे ज्यादा अस्त-व्यस्त रहता है। चलिए आज ऐसे कुछ टिप्स जानें जो आपके किचन को काफी ऑर्गेनाइज्ड और साफ रखेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-14, 19:30 IST

त्यौहारों में किचन घर का ऐसा कोना होता है, जो सबसे ज्यादा अस्त-व्यस्त रहता है। किचन में इतना सारा काम इन दिनों रहता है कि आपको कोई चीज सही जगह पर नहीं मिलती। हम गिलास कहीं रख देते हैं तो चम्मच कहीं और... फिर पूरा दिन उन्हें ढूंढते रहते हैं।

अगर आप पहले ही कुछ आसान तरीकों से किचन को ऑर्गेनाइज कर लें तो किसी भी त्यौहार में आपकी चीजें नहीं खोएंगी। इससे आपका किचन भी बिल्कुल अस्त-व्यस्त नहीं लगेगा। चलिए फिर इस आर्टिकल में जानें कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप अपने किचन को ऑर्गेनाइज कर सकते हैं।

हैंगिंग हुक्स से कप और गिलास करें ऑर्गेनाइज

holders for kitchen

कप्स और गिलास धोने के बाद टूटने का डर ज्यादा रहता है। इन्हें काउंटर टेबल पर इधर-उधर भी नहीं रखा जा सकता है। अगर आपको किचन को व्यवस्थित रखना है तो स्टिकी होल्डर्स लाकर आप काउंटर में लगा सकती हैं। इन होल्डर्स में कप और गिलास लटकाए जा सकते हैं। आप धोकर उन्हें, इन हुक्स और होल्डर में लगा सकती हैं।

जार पर लेबल्स लगाकर करें ऑर्गेनाइज

त्यौहारों में किचन में सिर्फ आप नहीं, बल्कि मदद करने के लिए बहुत से लोग होते हैं। ऐसे में जब साथ वाले लोग कैबिनेट्स से डिब्बे या जार निकालते हैं तो वो फिर जगह पर नहीं मिलते। चीनी के डिब्बे को नमक के डिब्बे की जगह रख दिया जाता है, स्नैक्स के डिब्बे काउंटर पर आ जाते हैं। अगर आप ये मिक्स और मैच न चाहें तो फिर अपने जार और उनकी जगहों को सेट कर दें। इनमें लेबल्स लगाकर पहले ही रख लें, ताकि आपको आगे परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें: किचन आर्गेनाइजिंग के दौरान अगर करेंगी यह गलतियां तो होगा सिर्फ नुकसान

कैबिनेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करें

maximize counter

अपने कैबिनेट्स की क्षमता को जितना हो सके, उतना ज्यादा यूज़ करें। जब भी आप रसोई के कैबिनेट्स (किचन के कैबिनेट्स को खराब होने से ऐसे बचाएं) व्यवस्थित कर रही हों तो स्पेस का जितना हो सके उतना ध्यान दें। ज्यादा स्पेस के लिए आप शेल्फ मैक्सिमाइजर का उपयोग कर सकती हैं। आप जगह बढ़ाने मिनी शेल्व लाए जा सकते हैं, जो मसाले आपके इधर-उधर फैले रहते हैं वो आप इनमें रखकर काउंउर के नीचे लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

अपने फ्रिज को मैनेज करें

सब्जियां, फल, मिठाइयां आदि से फ्रिज भर जाता है। हम बस बाहर से चीजें लाकर उसे भरते रहते हैं। सबसे पहले अपने फ्रिज को एकदम साफ कर लें। धनिया, टमाटर, नींबू जैसी चीजों को पैकेट में लपेटकर फ्रिज में रखें। हरी सब्जियों को न्यूजपेपर में लपेटें। फलों को अलग रैक या कंटेनर में रखें, जो चीजें पुरानी हो गई हैं उन्हें तुरंत फेंक दें। जूस बॉक्स और शेक्स के डिब्बों को एक्सपायरी चेक करके ही फ्रिज में रखें (फ्रिज में न रखें ये चीज़ें)।

इसे भी पढ़ें: किचन के बर्तनों को ऑर्गेनाइज करने के लिए बनवाएं डिजाइनर कैबिनेट, मिलेगा स्मार्ट लुक

आप कैबिनेट रैक्स लगाकर स्पेस बढ़ा सकती हैं। चम्मच, छुरी, कांटा, करछी को अलग ड्रॉअर्स में रखें और छोटी-मोटी चीजों के लिए अलग स्पेस बनाएं। बड़ी चीजों को उपयोग करके तुरंत कैबिनेट्स में रख दें, इससे किचन फैला हुआ नहीं लगेगा।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही हैक्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।