Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

किचन के बर्तनों को ऑर्गेनाइज करने के लिए बनवाएं डिजाइनर कैबिनेट, मिलेगा स्मार्ट लुक

किचन में फैले बर्तन अगर आपके घर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं, तो यकीनन कैबिनेट डिजाइन करवाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Updated:- 2022-08-23, 16:20 IST
cabinet for kitchen utensils in hindi

Kitchen Utensils Cabinet: किचन का माहौल अगर खूबसूरत हो तो न सिर्फ खाना बनाने में मजा आता है बल्कि घर की शोभा भी बढ़ती है। इसलिए महिलाएं अपने किचन के फर्नीचर का डिजाइन, किचन की वॉल, किचन के सामान के ऑर्गनाइजेशन आदि पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

हालांकि, कई बार किचन में रखे अप्लायंस या फिर फैले हुए बर्तन किचन के लुक को खराब करने का काम करते हैं। साथ ही साथ चीजों को गलत तरीके से ऑर्गेनाइज करने या सजाने से किचन का लुक बेकार और भरा हुआ भी लगने लगता है। कई बार छोटे किचन में सामान या बर्तनों को सही ढंग से रखना मुसीबत बन जाता है।

अगर आपका किचन भी छोटा है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए क्रिएटिव और नए कैबिनेट डिजाइन के आइडियाज लेकर आए हैं, जिसमें आप अपने किचन के बर्तनों को ऑर्गेनाइज कर सकती हैं।

टेबल कैबिनेट डिजाइन

Table utensils designs

आप अपने तमाम बर्तनों को टेबल कैबिनेट में आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकती हैं। आजकल वैसे भी लोग किचन को क्लासी लुक देने के लिए टेबल कैबिनेट डिजाइनकरवाने लगे हैं। आपको इंटरनेट पर टेबल कैबिनेट में कई तरह के क्लासिक डिजाइन मिल जाएंगे।

फोटो में दिखाया गया डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है। इसमें टेबल के साथ-साथ वॉल पर भी कैबिनेट बनाए गए हैं, लेकिन आप चाहें तो इसमें बॉक्स भी बनवा सकती हैं। जिसमें आप अपने सारे बर्तनों को आसानी से स्टोर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-बर्तन रखने वाले किचन कैबिनेट की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

वॉल कैबिनेट डिजाइन

Wall utensils cabinet

अगर आपका किचन छोटा है तो आपके लिए बर्तनों को ऑर्गेनाइज करने के लिए वॉल कैबिनेट बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि वॉल कैबिनेट में अलग से जगह की जरूरत नहीं होती है। आप इसे आसानी से किचन की किसी भी दीवार पर डिजाइन करवा सकती हैं।

हालांकि, आपको मार्केट में वॉल कैबिनेट में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। तस्वीर में शेल्फ वाले कैबिनेट का डिजाइन दिया गया है, जो न सिर्फसिंपल है बल्कि काफी अट्रैक्टिव भी लग रहा है। (छोटे किचन को आर्गेनाइज करने के टिप्स)

रेडीमेड कैबिनेट डिजाइन

किचन में कैबिनेट डिजाइन करवाना अगर आपके बजट में नहीं है, तो आप बाहर से बर्तन रखने वाली रेडीमेड अलमारी भी खरीद सकती हैं। आपको मार्केट में हर रेंज में रेडीमेड अलमारी मिल जाएंगी जैसे- अगर आप छोटी अलमारी खरीद रही हैं, तो ये आपको 1500 से लेकर 2000 की कीमत में आसानी से मिल जाएंगी। वहीं, बड़ी अलमारी आपको कम से कम 3000 रुपए की कीमत में मिलेगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

दराज वाला कैबिनेट डिजाइन

Drawer utensils cabinet designs

आप अपने किचन में रखी गैस टेबल के नीचे दराज वाले कैबिनेट डिजाइन करवा सकती हैं। आपको दराज फर्नीचर में कई तरह के कलर कॉम्बिनेशन मिल जाएंगे, लेकिन बेहतर होगा कि आप सफेद और डार्क पिंक कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। क्योंकि ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपके किचन को क्लासी लुक देगा बल्कि आपके घर में भी चार चांद लगा देगा। (बर्तन धोने से जुड़े 5 हैक्स)

उम्मीद है कि आपको कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।