herzindagi
 Things not To be kept on fridge

फ्रिज में दो घंटे से ज्यादा नहीं रखनी चाहिए ये चीज़ें, होता है बहुत ज्यादा नुकसान

फ्रिज में कौन सी चीज़ रखना सबसे ज्यादा खराब हो सकता है? इस सवाल का अहम जवाब आपको इस स्टोरी में मिलेगा। 
Editorial
Updated:- 2022-08-25, 15:59 IST

आप फ्रिज में कितनी चीजें रखती हैं? ये सवाल हो सकता है आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन है बहुत ही काम का। एक आम भारतीय घर में फ्रिज सबसे ज्यादा जरूरी वस्तु मानी जा सकती है जिसमें हम फ्रेश खाने से ज्यादा बचा हुआ खाना रखते हैं। यहां जूस, सूप, सब्जियों के साथ-साथ रात का बासी चावल, बचा हुआ फास्ट फूड, दो हफ्ते पहले आई ब्रेड, हफ्तों पुराने अंडे आदि भी मिल जाते हैं। पर ये कितना सही है क्या ये आप जानते हैं?

दरअसल, हम कई बार ये नहीं समझ पाते हैं कि फ्रिज में रखा हुआ खाना अगर बहुत ज्यादा पुराना हो जाए तो वो कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। चलिए आपसे एक सवाल करते हैं... फ्रिज में रखी जाने वाली ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें आप कुछ घंटों से ज्यादा नहीं रख सकते हैं? नहीं पता? चलिए हम आपको बताते हैं कि किन चीज़ों जो फ्रिज में ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए।

1. पका हुआ चावल

सबसे जरूरी बात जिसे कई लोग इग्नोर करते हैं वो ये कि चावल को फ्रिज में रखना सही नहीं है। चावल की तासीर पहले से ही ठंडी होती है और अगर इसे ज्यादा फ्रिज में रखा जाए तो ये आपकी तबियत खराब करने के लिए काफी होता है। इसके अलावा, ये सख्त भी हो जाता है और इसलिए अगर मजबूरी में चावल फ्रिज में रखना भी पड़े तो भी इसे दो घंटे से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

stale rice on fridge

इसी के साथ, खुला हुआ चावल तो बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि उससे तो ये और भी ज्यादा सख्त हो जाता है और खाने लायक नहीं रहता।

इसे जरूर पढ़ें- फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

2. फास्ट फूड और मैदे से बनी चीज़ें

एक बात सच-सच बताइए, आप में से कितने लोगों ने पिज्जा, नूडल्स, बर्गर आदि चीज़ों को फ्रिज में रखा है? ये फूड्स बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ये तो सभी करते हैं तो हम भी कर लेते हैं तो ये गलत है। दरअसल, फास्ट फूड वैसे भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता और ये बहुत ही जल्दी बासी हो जाता है। ऐसे में फ्रिज में इसे रखने से और भी ज्यादा समस्या हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

fridge and fastfood

3. कच्चा मीट

इसे फ्रिज में दो घंटे से ज्यादा क्यों नहीं रखना चाहिए इसके पीछे कई कारण है। पहली बात तो ये कि इसे हम मार्केट की तरह सुरक्षित सील करके नहीं रख सकते हैं। दूसरी चीज़ ये कि अगर आपने इसे ऐसे ही फ्रिज में सिर्फ ढक कर रख दिया तो उससे कच्चे मीट के बैक्टीरिया बाकी चीज़ों में फैलने का खतरा होता है। ये आपके बाकी खाने को भी दूषित कर सकता है। (मीट से बनाएं ये डिशेज)

4. कॉफी बीन्स

कॉफी बीन्स बहुत ही ज्यादा फ्रेग्रेंट होती हैं और ऐसे में अगर आप उन्हें फ्रिज में रख दें तो ये अपनी खुशबू सभी चीज़ों पर छोड़ देती है। आपको ये ध्यान रखना होगा कि कॉफी बीन्स को बिल्कुल किसी हालत में फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- Refrigerator Cleaning Tips: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्‍यान

5. कटे हुए फल

कटे हुए फल बहुत जल्दी पानी छोड़ देते हैं और ऐसे में कटे हुए फल फ्रिज में रखना अच्छा नहीं होता है। कटे हुए फल फ्रिज में बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं। अगर आप फल काट रहे हैं तो उन्हें फ्रिज में बिल्कुल ना रखें बल्कि तुरंत खा लें।

आपका इस जानकारी के बारे में क्या ख्याल है? अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।