घर पर आप भी बना सकती हैं त्रिफला चूर्ण, जानिए कैसे

हमने एक नहीं बल्कि कई तरह की जड़ी-बूटियों का नाम सुना है, जो सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई रूप से फायदेमंद होती हैं। प्राचीन काल से लेकर आज भी आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में कई जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता रहा है। कुछ जड़ी-बूटियां बाज़ार में साबुत रूप में मिल जाती हैं, तो कुछ जड़ी-बूटियां चूर्ण के रूप में भी मिल जाती हैं। इन्हीं से एक है त्रिफला का चूर्ण।
त्रिफला के चूर्ण को प्राचीन समय से लेकर आज भी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और कई रेसिपीज बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन, कई लोग त्रिफला का चूर्ण खरीदने के लिए बाज़ार ही जाते हैं। ऐसे में यह अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि जो त्रिफला चूर्ण खरीद रहे हैं वो शुद्ध है या नहीं। कई बार त्रिफला चूर्ण में किसी अन्य चूर्ण को मिक्स करके भी बेचा जाता है।
ऐसे में इस लेख में हम आपको घर पर ही त्रिफला का चूर्ण बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आप घर पर भी आसानी से और एकदम शुद्ध त्रिफला का चूर्ण बना सकती हैं और अपनी दिनचर्या में इस चूर्ण को शामिल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
त्रिफला चूर्ण बनाने के लिए सामग्री

अगर आपको घर पर बाज़ार से शुद्ध त्रिफला चूर्ण बनाना है तो उससे पहले कुछ सामग्री को खरीदकर घर पर ला लीजिए। नीचे लिखें सामग्री को खरीदने से पहले एक से दो बार अच्छे से चेक कर लीजिए कि जो सामग्री ख़रीद रहे हैं वो शुद्ध है या नहीं। आंवला में तो नहीं लेकिन, कई बार बहेड़ा और हरड़ में किसी अन्य चीज को मिक्स करके भी बेचा जाता है। इसलिए सामग्री की जांच-परख करके ही खरीदे। आपको बता दें कि त्रिफला चूर्ण को आप एक नहीं बल्कि दो आसान तरीके से घर पर बना सकती हैं।
- आंवला- 150 ग्राम
- बहेड़ा-100 ग्राम
- हरड़- 60 ग्राम
इसे भी पढ़ें:किचन हैक्स: कभी नहीं होगा प्याज अंकुरित, अपनाएं ये टिप्स
त्रिफला चूर्ण बनाने का पहला तरीका
- सबसे पहले इन तीनों फलों को 3-4 दिन के लिए धूप में रखकर अच्छे से सूखा लें।
- इसके बाद इन तीनों फलों में से बीज को निकालकर बारीक़-बारीक़ काट लें और 1-2 के लिए फिर धूप में रख दें।
- जब तीनों फल अच्छे से सुख जाएं तो एक-एक करके ग्राइंडर में डालें और महीन पीस लीजिए।
- ग्राइंडर में डालने से पहले आप तीनों फल को कुछ देर के लिए कढ़ाही में भून भी सकती हैं।
- तीनों फलों को पीसने के बाद एक बर्तन में रखें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- तैयार है आपका त्रिफला चूर्ण उपयोग करने के लिए।
- नोट-बहेड़ा और हरड़ के साथ सूखा आंवला ही आप ख़रीदे।
त्रिफला चूर्ण बनाने का दूसरा तरीका

- इसके लिए सबसे पहले तीनों फल को अच्छे से साफ कर लें और बीज को निकाल लें।
- फल से बीज निकालने के बाद बारीक़-बारीक़ काट लें और 2-3 दिनों के लिए तेज धूप में रख दें।
- अलग तेज धूप नहीं है, तो आप 8-10 मिनट के लिए माइक्रोवेब में डाल सकती हैं।
- माइक्रोवेब से निकालने के बाद तीनों फलों को एक-एक करके मिक्सर में डालें और बारीक़ पीस लीजिए।
- अब इन तीनों चूर्ण को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
त्रिफला चूर्ण स्टोर करने के तरीके

घर पर तैयार त्रिफला चूर्ण को आप एक नहीं बल्कि कई सप्ताह तक आसानी से स्टोर कर सकती हैं। त्रिफला चूर्ण को स्टोर करने के लिए आप कांच की जार या फिर एयर टाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें। त्रिफला चूर्ण को आप सबसे पहले किसी प्लास्टिक में अच्छे से लपेट लें और फिर उस प्लास्टिक बैग को जार या फिर एयर टाइट कंटेनर में भी रख सकती हैं।(ग्रीन चिल्ली पाउडर बनाएं)
चूर्ण इस्तेमाल करने के बाद ढक्कन को अच्छे से बंद दें। कई बार जार का ढक्कन हल्का भी खुला रहता है तो नमी की वजह से त्रिफला चूर्ण ख़राब हो सकता है। आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में हवा में अधिक नमी होती है ऐसे में अगर ढक्कन हल्का भी खुला रहता चूर्ण ख़राब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं सौंफ पाउडर, जानिए कैसे
त्रिफला चूर्ण का उपयोग

वैसे तो त्रिफला चूर्ण का उपयोग मुख्य रूप से सेहत को दुरुस्त रखने के लिए किया जाता है। कई लोगों का मानना है कि इसके सेवन से वेट लॉस, इम्यूनिटी, आंखों की सेहत के लिए और त्वचा आदि कई समस्या में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। कई लोग इस चूर्ण को पानी में मिक्स करके भी सेवन करते हैं।
लेकिन, सेहत के लिए इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। सेहत के लिए इस्तेमाल करने के अलावा कई लोग त्रिफला चूर्ण को कई रेसिपीज में भी उपयोग करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।