घर पर तंदूरी मसाला का पाउडर बनाने के लिए आसान टिप्स एंड हैक्स

दिल्ली में एक परिवार के बीच तक़रीबन 9 बजे का संवाद:- 'मम्मी, आज रात को खाने में क्या बनाने वाली हैं? एक साथ कई जवाब-कोई बोलता है मलाई चिकन, चिकन टिक्का तो कोई बोलता है किचन बिरयानी'। लगभग 10 मिनट इस मुद्दे पर वार्तालाप होने के बाद ये तय होता है कि आज खाने में तंदूरी चिकन, रुमाली रोटी और सलाद बनेगा'।
मम्मी का जवाब- 'ओके! चलो फिर तंदूरी चिकन बनाते हैं। जैसे ही मम्मी किचन में पहुंचती है और देखती है कि तंदूरी मसाला का पाउडर ही नहीं है। उधर बाज़ार में सभी दुकाने भी बंद हैं। ऐसे में तंदूरी चिकन का प्लान ड्राप होता है और खाने के लिए बनता है रोटी और आलू की सब्जी'। शायद, आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि आप तंदूरी चिकन बनाने जा रही हो और तंदूरी मसाला का पाउडर ही नहीं हो।
ऐसे में अगर आप भी घर पर आसानी से तंदूरी मसाला का पाउडर बनाना चाहती हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से तंदूरी मसाला का पाउडर बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
तंदूरी मसाला का पाउडर बनाने के लिए सामग्री
तंदूरी चिकन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद फेमस है। भारत के लगभग हर गली और चौक पर आपको तंदूरी चिकन की दुकान मिल जाएगी। खासकर, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि शहरों में बेहद ही प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। एक तरह से उत्तर भारत के लोग इसे खूब पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:पटना की वो जगहें जहां एक बार लिट्टी चोखा खाने के बाद बार-बार पहुंचेंगे
सामग्री
- अदरक पाउडर- 1/4 कप
- चाट मसाला- 2 बड़ा चम्मच
- लाल रंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/4 कप
- लहसुन पाउडर- 1/4 कप
- काली मिर्च- 2 बड़ा चम्मच
- प्याज पाउडर- 1/4 कप
- कसूरी मेथी- 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 कप
- नमक- 3/4 कप
- धनिया पाउडर-1 चम्मच
तंदूरी मसाला का पाउडर बनाने का पहला तरीका
- सबसे पहले सभी सामग्री को एक बर्तन में रखकर एक दिन के लिए धूप में रख दीजिए।
- इधर अदरक, लहसुन और प्याज को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर किसी बोतल में रख लीजिए।
- इसके बाद फिर से सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला लीजिए।
- अब सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर महीन पीस लीजिए और एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।
तंदूरी मसाला का पाउडर बनाने का दूसरा तरीका
- इसके लिए भी सबसे पहले अदरक, लहसुन और प्याज को सूखाकर इसका पाउडर बनाकर किसी बर्तन में रख लीजिए।
- इधर के कढ़ाही गर्म करें और अन्य सामग्री को डालकर कुछ देर भून लीजिए और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- ठंडा होने के बाद भुने मसाले और अदरक, लहसुन और प्याज के पाउडर को मिक्सी में डालकर महीन पीस लीजिए।
इसे भी पढ़ें:चिकन बनाने से पहले जान लें उसे साफ करने का परफेक्ट तरीका
इन रेसिपीज में भी करें इस्तेमाल
घर पर तैयार तंदूरी मसाला का पाउडर सिर्फ तंदूरी चिकन बनाने के लिए नहीं बल्कि आप कई अन्य रेसिपीज में भी कर सकती हैं। जी हैं, इस मसाला का इस्तेमाल आप तंदूरी चाप, तंदूरी मशरूम और तंदूरी पनीर आदि व्यंजनों में भी कर सकती हैं। घर पर तैयार तंदूरी मसाला सिर्फ शुद्ध ही नहीं होता बल्कि स्वाद भी बढ़ाता है।
नोट:-तंदूरी मसाला पाउडर को स्टोर करने के लिए आप हमेशा कांच की जार का ही चुनाव करें। इसके अलावा आप एयर टाइट कंटेनर में भी तंदूरी मसाला को स्टोर कर सकती हैं। इससे तंदूरी मसाला जल्दी ख़राब नहीं होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@rasoimenu.com,ruchiskitchen.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।