Mon Sep 14, 2026 | Updated 09:20 AM IST

Ganesh Chaturthi 2026: उकडीचे मोदक बनाते समय फट जाते हैं? आटा तैयार करते समय कर लें यह 1 काम

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बप्‍पा को उकडीचे मोदक (Ukadiche Modak) का भोग लगाया जाता है, लेक‍िन कई लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि ये बनाते समय फटने लगता है। ऐसे में हम आपको एक स्‍पेशल ट्र‍िक बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-13, 10:02 IST
ukadiche modak making tips

14 स‍ितंबर से गणेश उत्‍सव की शुरुआत हो रही है। इस दौरान लोग बप्‍पा को मोदक का भोग लगाते हैं। वैसे तो आजकल कई तरह के मोदक बनाए जाते हैं, लेक‍िन असल भोग तो उकडीचे मोदक का ही लगाया जाता है। ये मोदक द‍िखने में ज‍ितने सुंदर लगते हैं, उन्‍हें बनाना उतना ही मुश्‍क‍िल होता है। खासकर पहली बार मोदक बनाने वालों के साथ एक परेशानी बार-बार होती है। मोदक को शेप देते समय आटा किनारे से फटने लगता है या भरावन डालने के बाद मोदक ठीक से बंद नहीं हो पाता है।

कई बार पूरी मेहनत के बाद भी मोदक टूट जाता है और अंदर की भरावन बाहर आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आटा तैयार करते समय आपको बस एक काम करना होगा। अगर आटा सही तरह से नरम होगा, तो मोदक बनाना काफी आसान हो जाएगा। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आटा तैयार करते समय एक छोटी सा काम आपको कौन सा करना है? आइए जानते हैं-

ukadiche modak making tips

Image Credit- Magnific

उकडीचे मोदक का आटा कैसे तैयार करें?

अगर आप उकडीचे मोदक बनाने जा रही हैं, तो आटा बनाते समय सबसे जरूरी है कि उसमें गांठें न रहें और आटा अच्छी तरह पककर नरम हो जाए। इसके ल‍िए चावल के आटे को गर्म पानी में डालने के बाद उसे अच्छी तरह मिला लें। आटा जब पानी के साथ मिल जाए, यानी वो हलवा जैसा नजर आने लगे तो उसे कुछ देर के ल‍िए ढककर रख दें। इसके बाद जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसे अच्छी तरह से गूंथ लें। अब आप साेच रही होंगी कि‍ आख‍िर वो एक काम कौन सा है? तो आपको बता दें क‍ि जब आप पानी गर्म करेंगी तब उसमें एक चम्‍मच या आटा और पानी के ह‍िसाब से घी डालना होगा।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के लिए बनाएं 10 तरह के शुगर फ्री मोदक, पढ़ें आसान रेस‍िपी

ये है उकडीचे आटा को गूंथने की सबसे आसान ट्रिक

आटा गूंथने के बाद हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर उसे अच्छी तरह से मसलें। इससे आटा ज्यादा नरम और चिकना हो जाएगा। ऐसे में मोदक बनाते समय जब आप आटे को फैलाएंगी, तो वह आसानी से फैल जाएगा और किनारों पर दरारें भी नहीं द‍िखेंगी।

उकडीचे मोदक का आटा कैसा होना चाहिए?

उकडीचे मोदक के लिए आटा न तो बहुत सूखा होना चाहिए और न ही इतना गीला कि हाथों में चिपकता रहे। अगर आटा सूखा होगा, तो उसे फैलाते समय दरारें आ सकती हैं और मोदक फट सकता है। इसलिए आटा तैयार करने के बाद उसे अच्छी तरह गूंथना जरूरी है। हाथों से मसलते समय अगर कहीं सूखा हिस्सा या छोटी गांठ जान पड़ रही हो, तो उसे अच्‍छी तरह म‍िला लें।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai: 14 या 15 सितंबर, कब विराजेंगे गणपति बप्पा? जानें सही तारीख

मोदक बनाते समय भी रखें इन बातों का ध्यान

आटा तैयार हो जाने के बाद मोदक बनाते समय उसे खुला न छोड़ें। जितना आटा इस्तेमाल करना है, बस उतना ही लें और बाकी आटे को ढककर रख दें। ऐसा करने से आटा जल्दी सूखेगा नहीं। इसके बाद एक छोटी लोई लें और उसे हाथ से धीरे-धीरे फैलाएं। इसे बहुत ज्यादा पतला करने की जरूरत नहीं है। अगर आटा फैलाते समय किनारे सूखे या फटे हुए दिखें, तो उसे दोबारा नरम करके लें। इसके बाद इसमें भरावन रखकर भाप में पका लें।

ukadiche modak making tips (2)

Image Credit- Shutterstock

मोदक फटने की वजह बन सकती हैं ये गलतियां

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है क‍ि उकडीचे मोदक बनाते समय फटने लगता है तो इसके पीछे ये गलत‍ियां हो सकती हैं। जैसे-

  • आटा बहुत सूखा रखना
  • आटे को अच्छी तरह न गूंथना
  • आटा खुला छोड़ देना
  • मोदक की लेयर को जरूरत से ज्यादा पतला कर देना
  • भरावन बहुत ज्यादा भर देना
  • मोदक को बंद करते समय बहुत ज्यादा दबाना

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर बनाएं बेसन के मोदक, यहां देखें आसान रेसिपी और टिप्स

भरावन भरते समय भी रखें ध्यान

मोदक की लोई तैयार करने के बाद उसमें भरावन डालें, लेकिन बहुत ज्यादा भरावन न रखें। ज्यादा भरावन होने पर मोदक ठीक से बंद नहीं होगा और वह फट सकता है। भरावन रखने के बाद किनारों को धीरे-धीरे पास लाएं और हल्के हाथ से बंद करें। अगर किनारे सूखे लग रहे हैं, तो उन्हें थोड़ा सा नरम कर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर बप्पा को लगाएं खास रस मलाई Modak का भोग, आसान रेसिपी यहां जानें

Image Credit- Magnific/Pinterest (AI Modified)

FAQ
उकडीचे मोदक के लिए कौन सा चावल सबसे अच्छा है?
उकडीचे मोदक बनाने के लिए आंबेमोहर या सेल्‍हा चावल का आटा सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इससे मोदक में बहुत अच्छी खुशबू और सही टेक्सचर आता है।
मोदक को भाप में कितनी देर पकाना चाहिए?
मोदक को मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाना चाहिए। ऊपर की परत चमकदार दिखने लगे तो समझें मोदक पक चुके हैं।
स्टीमर प्लेट पर मोदक चिपकने से कैसे रोकें?
स्टीमर की प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाएं या केले का पत्ता/मलमल का गीला कपड़ा बिछाकर मोदक रखें। इससे पकने के बाद मोदक आसानी से निकल जाएंगे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।