Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:59 PM IST

मार्केट से नहीं खरीदने पड़ेंगे Popcorn, भुट्टे से ऐसे करें तैयार

गर्मी और बारिश के मौसम में बाजार में भर-भरकर मक्के देखने को मिलते हैं। वहीं बात जब पॉपकॉर्न की आती है, तो हम इन्हें किराना स्टोर से खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप मक्के से इसे बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
Updated:- 2026-06-25, 13:23 IST
 how to make popcorn from corn

How Do You Turn Corn Into Popcorn: सिनेमाहॉल जब भी हम जाते हैं, तो पॉपकॉर्न न लें भला ऐसे कैसे हो सकता है। इसके बिना मूवी देखने का मजा ही नहीं आता है। वहीं जब बारी इसे घर पर बनाने की होती है, तो मार्केट में मिलने वाले पैकेट खरीदकर ले आते हैं और कुकर में डालकर इन्हें रोस्ट करते हैं, जिससे थियेटर जैसे पॉपकॉर्न निकलकर बाहर आते हैं, लेकिन क्या हो जब आपको ये पैकेट्स भी खरीदने की आवश्यकता न पड़े। अब आप सोच रही होगी कि फिर भला इसे कैसे बनाएंगे, तो आपको बता दें कि आप ठेले पर बिकने वाले मक्के से इसे बना सकती हैं। जी हां, इन मक्के से। अगर आपको भी लगता है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको भुट्टे से Popcorn बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि आपको न ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत और न ही मेहनत।

पॉपकॉर्न बनाने की जरूरी समाग्री

पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे जरूरी और अहम बात यह है इसके लिए आपको अच्छे मक्के का चुनाव करना है। इसे खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह ताजा, पका, सख्त और बीजों से भरा हो। नीचे पढ़ें इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

how to make popcorn at home

  • मक्के-2
  • धारदार चाकू-1
  • कटोरी-1
  • तेल- 2-3 चम्मच
  • नमक- 1-2 चुटकी
  • मक्खन या घी- 1
  • प्लास्टिक शीट या बड़ी थाली-1

इसे भी पढ़ें- आखिर थिएटर में पॉपकॉर्न ही क्यों बिकते हैं? जानें दिलचस्प वजह

घर पर पॉपकॉर्न बनाने के लिए दाना कैसे बनाएं?

पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टे पर लगा छिलका हटा लें। इसके बाद इसे उंगलियों की मदद से या फिर धारदर चाकू की मदद से निकालें। इसके बाद इसे निकालें और अगर कोई दाना खराब दिख रहा है, तो उसे अलग करें। इसके बाद इसे कटोरे में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स करें। अगर आप तेल नहीं मिलाती है, तो दानें सिकुड़ सकते हैं। अब इसे थाली में या फिर प्लास्टिक शीट पर फैलाकर तेज धूप में रखें। अच्छे से सूखने के बाद इसे डिब्बे में भरें।

सुखाए गए दाने से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं?

how to make popcorn from corn

सुखाए गए दानों को पॉपकॉर्न (Popcorn) वाला रूप देने के लिए कड़ाही में मक्खन डालें। ध्यान दें कड़ाही पूरी तरह सूखी हो। पिघलने के बाद इसमें सुखाए गए दाने डालकर चलाएं और बीच में जगह बनाएं। अब मक्खन और एक चुटकी नमक डालें। इसके बाद कुछ सेकंड चलाएं और ढक्कन या प्लेट से ढके। कुछ ही मिनटों में दाने चटकने और फूटने लगेंगे। परफेक्ट बनाने के लिए इन्हें बीच-बीच चलाते रहें। फूलने के बाद इसे थाली में निकालें और आनंद लें।

इसे भी पढ़ें- पॉप कॉर्न बनेगा जल्दी और हर दाना होगा परफेक्ट, आजमाएं ये ट्रिक्स

अगर आप पॉपकॉर्न खाने की शौकीन हैं, तो ऊपर लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।