आखिर थिएटर में पॉपकॉर्न ही क्यों बिकते हैं? जानें दिलचस्प वजह

History of Popcorn at the Movies: खाने का स्वाद जितना बढ़िया होता है, उतना ही गहरा होता है उसका इतिहास। अब आप पॉपकॉर्न को ही देख लिजिए। यूं तो देश-विदेश में खाने के हजारों विकल्प मौजूद हैं। परंतु, थिएटर में लोगों को खाने के लिए पॉपकॉर्न ही मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर पॉपकॉर्न की थिएटर तक पहुंचने के पीछे की वजह क्या है।
पॉपकॉर्न की मशीन कब बनी थी?

एक समय पर पॉपकॉर्न की मशीन नहीं हुई करती थी। साल 1885 में चार्ल्स क्रेटर्स ने पहली पॉपकॉर्न की मशीन का आविष्कार किया था। इसके बाद पॉपकॉर्न की एक और मशीन का अविष्कार हुआ, लेकिन उसका स्वाद लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। ऐसे में धीरे-धीरे पॉपकॉर्न के लिए लोगों की दीवानगी बढ़ती गई।
इसे भी पढ़ेंः थिएटर वाले पॉपकॉर्न में एक्स्ट्रा नमक क्यों डालते हैं? इसके पीछे है बहुत बड़ा कारण
लोगों के बीच पॉपकॉर्न का क्रेज
1920 तक आते-आते अमेरिका में पॉपकॉर्न एक फेमस स्नैक्स बन गए थे। चारों तरफ पॉपकॉर्न की बिक्री और खरीदारी देखने के लिए मिलती थी। हालांकि, थिएटर्स तक पॉपकॉर्न तब भी नहीं पहुंचे थे। इसी दौरान निकलोडियन ने जनता के सामने इंडोर एग्जीबिशन स्पेस का परिचय कराया। इंडोर एग्जीबिशन स्पेस की वजह से लोगों ने थिएटर को छोड़कर घर पर ही फिल्में देखना शुरू किया।(विदेशी कंपनी Bata की कहानी)
थिएटर में पॉपकोर्न बिकने कब शुरू हुए?
इंडोर एग्जीबिशन स्पेस की वजह से थिएटर का बिजनेस घाटे में जाने लगा। इस कॉम्पिटिशन को देखते हुए मूवी थिएटर के मालिक ने थिएटर को नया अंदाज दिया और सजा दिया। कुल मिलाकर थिएटर के मालिक चाहते थे कि लोगों कोलग्जरी एक्सपीरियंस की ओर आकर्षित किया जाए। इसी के बाद से थिएटर में पॉपकॉर्न पहुंचे ताकी थिएटर गंदा भी ना हो और लोगों को मजा भी आए।
सबसे पहले थिएटर में पॉपकॉर्न किसने बेचे थे?

थिएटर के अंदर सबसे पहले पॉपकॉर्न की रेहड़ी आर जे मेक्केना ने लगानी शुरू की थी। लोगों ने यह पसंद किया। यहीं ट्रेंड धीरे-धीरे पूरी दुनिया मे पहुंचा और सभी ने थिएटर में पॉपकॉर्न बेचना शुरू किया। (Louis Vuitton कंपनी अपने लाखों के बैग्स को क्यों जलाती है)
आज भी लोग थिएटर में पॉपकॉर्न खाना पसंद करते हैं
फिल्म देखते-देखते लोगों को खाने की कोई ऐसी चीज चाहिए होती है, जिसके लिए उन्हें ज्यादा ध्यान ना रखना पड़े। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पॉपकॉर्न को आराम से खा सकते हैं। यहीं कारण है कि आज भी थिएटर में मिलने वाले पॉपकॉर्न को लोग महंगा होने के बाद भी खरीद कर खाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः जानें किन स्टार्स ने की थिएटर से अपने करियर की शुरुआत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।