मॉनसून की पहली बारिश जहां सभी को पसंद आती है, वहीं लगातार होने वाली तेज बौछारें घर के अंदर रहने वाले इंडोर प्लांट्स को पूरी तरह खराब कर सकती हैं। जी हां, ज्यादा पानी मिलने से इन पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं और पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। पौधों को सेफ रखने के लिए मार्केट से महंगे शेड खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही मौजूद पुरानी प्लास्टिक शीट से एक बजट-फ्रेंडली 'मिनी ग्रीनहाउस' तैयार कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इसे बनाने की आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पुरानी प्लास्टिक शीट से मिनी ग्रीनहाउस कैसे बनाएं?
सबसे पहले उन सभी छोटे और नाजुक गमलों को एक साथ एक कतार या चौकोर घेरे में रखें, जिन्हें तेज बारिश से बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
ग्रीनहाउस को सहारा देने के लिए घर में पड़े पीवीसी (PVC) पाइप, पतली लोहे की रॉड या मजबूत बांस की लकड़ियों का इस्तेमाल करें। इन लकड़ियों या पाइप्स को गमलों के चारों कोनों पर मिट्टी में या जमीन के सहारे इस तरह मजबूती से गाड़ दें।
इसे भी पढ़ें - क्या आपके गमलों में भी जमा हो जाता है पानी? मिट्टी में डाल दें ये 3 चीजें, मिनटों में दूर होगी समस्या
अब घर में पड़ी किसी भी ट्रांसपेरेंट पुरानी मोटी प्लास्टिक शीट को इस ढांचे के ऊपर अच्छी तरह फैला दें। ध्यान रखें कि प्लास्टिक शीट पौधों को पूरी तरह छूती न हो, बल्कि उनके ऊपर एक सुरक्षित छत की तरह काम करे।
तेज हवाओं से प्लास्टिक शीट को उड़ने से बचाने के लिए उसके निचले किनारों पर भारी पत्थर या ईंटें रख दें। आप शीट को पाइप या लकड़ियों के साथ पुराने रिबन से बांध भी सकते हैं।
ग्रीनहाउस के अंदर ताजी हवा का आना-जाना बहुत जरूरी है। इसलिए प्लास्टिक शीट में नीचे की तरफ छोटे-छोटे छेद कर दें या दिन के समय जब बारिश रुक जाए, तो आगे के हिस्से को थोड़ा सा खोल दें।
इसे भी पढ़ें - मॉनसून शुरू होने से पहले क्यों जरूरी है पौधों की प्रूनिंग? जानें कटाई-छंटाई का सही तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
