Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

जानें घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा पाउडर

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में मोरिंगा के पत्तों से पाउडर बनाने का तरीका और इसके फायदे बताने वाल हैं।</span>
Updated:- 2022-12-06, 11:57 IST
how to make moringa powder at home in hindi

मोरिंगा एक तरह का पौधा है जिसका इस्तेमाल सदियों से होता चला आ रहा है। धनिया और मेथी की तरह इसका इस्तेमाल भी खाने में किया जाता है, बल्कि औषधि के रूप में भी इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए हम कह सकते हैं कि पौधा एक लेकिन फायदे अनेक।

मोरिंगा को सहजन के पेड़ के रूप में भी जाना जाता है। इस अनेक गुण वाले पौधे के फायदों के बारे में आप भी जानना चाहते होंगे। इसलिए आज हम आपको इस लेख में घर पर मोरिंगा पाउडर बनाने और इसके फायदे के बारे में बताने वाले हैं।

क्या हैं मोरिंगा के फायदे?

moringa benefits

आम सा दिखने वाला यह पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह आपको भारत के किसी भी राज्य में मिल जाएगा। मोरिंगा का पेड़ काफी लंबा होता है लेकिन आप इसे अपने घर के किसी गमले में भी लगा सकती हैं। मोरिंगा की पत्तियों में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।

इसकी पत्तियों का इस्तेमाल केंसर और लिवर की समस्याओं के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम(खाएं ये कैल्शियम से भरपूर फूड्स) और फॉस्फोरस हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं और गठिया के लिए भी यह अच्छा होता है। इन्हीं सब फायदों के साथ इसके और भी कई फायदें हैं इसलिए आपको भी इसे अपने किचन में शामिल करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-शुद्ध हल्दी का पाउडर घर पर बनाने के तरीके आप भी जानें

कैसे बनाएं मोरिंगा पाउडर?

moringa powder

जिस तरह हम बाकी चीजों से पाउडर बनाते हैं उसी तरह मोरिंगा का पाउडर भी बनाया जाता है और इसे बनाना भी बड़ा आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है मोरिंगा के पत्तों से पाउडर।(ऐसे बनाएं मिल्क पाउडर)

  • पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आपको मोरिंगा का पत्तों को उसके डंठल से अलग करना होगा।
  • इसके बाद इन पत्तियों को 2 से 3 बार पानी से अच्छे से साफ करके धो लें।
  • अब इन पत्तियों को एक टोकरी में डालें और ऊपर से किसी रुमाल या चुन्नी से ढक कर धूप में सूखने को रख दें। डायरेक्ट धूप में न सुखाएं वरना इनका रंग फीका पड़ सकता है।
  • अगर धूप नही है तो आप पंखें के नीचे भी सुखा सकती हैं।(ऐसे बनाएं मेथी का पाउडर)
  • जब यह सूख जाएं तो इसमें से बचे कुचे डंठल निकाल लें और मिक्सी में पीस लें।
  • अब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें और रोजाना इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं सौंफ पाउडर, जानिए कैसे

क्या आपने कभी मोरिंगा का पेड़ देखा है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।