सालाें साल चलेगा गाजर-मूली का अचार, बस बनाने का सही तरीका जानें; स्‍वाद भी होगा जबरदस्‍त

सर्दियों में लोग कई तरह के अचार बनाते हैं। गाजर और मूली का अचार भी उन्‍हीं में से एक है। हम आपको इसे बनाने का सही तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-13, 15:36 IST
gajar mooli ka achar kaise banaye

नवंबर का महीना चल रहा है और बाजार में ताजी गाजर और मूली खूब मिल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों का स्वाद पूरे साल लेना चाहती हैं, तो इन दोनों सब्जियों का अचार बनाकर रख लें। गाजर-मूली का अचार पराठे, दाल-चावल और पूड़ी के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसकी खास बात है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। बस सब्जियों को सही तरीके से तैयार करना और अचार में नमी न रहने देना जरूरी है। इससे अचार जल्दी खराब होने से बच सकता है।

गाजर और मूली का अचार बनाने का सही तरीका

अगर आप भी गाजर-मूली का अचार बनाने का सोच रही हैं, तो हम आपको सही तरीका बता रहे हैं। इससे ये सालों साल चलता रहेगा। आइए जानते हैं- 

gajar mooli ka achar kaise banaye (1)

image credit- ai

गाजर-मूली का अचार बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

गाजर और मूली का अचार बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी। हम आपको कुछ सामग्री बता रहे हैं, इन्हें आप पहले से तैयार करके रख लें। जैसे-

  • बराबर मात्रा में गाजर और मूली
  • हरी मिर्च
  • सरसों का तेल
  • राई
  • सौंफ
  • मेथी दाना
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • गरम मसाला
  • नमक
  • सिरका

यह भी पढ़ें- सालभर खराब नहीं होगा आंवले का तीखा-खट्टा अचार, नोट करें बनाने का सही समय और आसान तरीका

इस आसान तरीके से बनाएं गाजर-मूली का अचार

घर पर गाजर और मूली का अचार बनाने के ल‍िए आपको नीचे बताए गए स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे। जैसे-

  • सबसे पहले गाजर और मूली को अच्छी तरह धो लें। अब इनका छिलका उतारकर लंबी या अपनी पसंद के शेप में काट लें। ध्यान रखें कि सब्जियों पर मिट्टी बिल्कुल न लगी रहे।
  • अब कटी हुई गाजर और मूली को साफ कपड़े या थाली में फैलाकर करीब 2 घंटे धूप में रखें। ऐसा करने से सब्जियों की ऊपर की नमी कम हो जाएगी। अचार बनाते समय यह स्‍टेप बहुत जरूरी है।
  • अब एक मिक्सर में राई, सौंफ और भुने हुए मेथी के दाने डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिला दें।
  • इतना करने के बाद अब एक बड़े बर्तन में गाजर और मूली डालें। इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद जो आपने मसाले तैयार क‍िए हैं, वह पाउडर और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।
  • अब इसमें सिरका डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। बस ध्यान रखें कि मसाले गाजर और मूली के हर टुकड़े पर ठीक से लग जाएं।
  • इसके बाद अचार को साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट कांच के जार में भर दें। जार में पानी या नमी ब‍िल्‍कुल भी नहीं होनी चाह‍िए। इसे 1 से 2 दिन धूप में रखें, ताकि अचार का स्वाद अच्छी तरह तैयार हो सके।
  • आपका घर का बना गाजर और मूली का अचार तैयार है। इसे आप खाने या नाश्‍ते में खा सकती हैं।

gajar mooli ka achar kaise banaye (2)

image credit- ai

अचार को लंबे समय तक खराब होने से कैसे बचाएं?

अचार बनाना जितना जरूरी है, उसे सही तरीके से रखना भी उतना ही जरूरी है। कई बार छोटी-सी गलती से पूरा अचार खराब हो जाता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा-

  • गाजर और मूली धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाएं। सब्जियों पर पानी नहीं रहना चाहिए।
  • अचार रखने के लिए साफ और सूखा कांच का जार इस्तेमाल करें।
  • अचार निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखा चम्मच ही लें।
  • जार को बार-बार खुला न छोड़ें और इस्तेमाल के बाद ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें।
  • अचार को गर्मी और नमी वाली जगह पर रखने से बचें।

यह भी पढ़ें- अचार में दिख रही है फफूंदीं? फेंकने के बजाय करें ये 2 बदलाव, सालों-साल रहेगा सही

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।