Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Vastu Upay: धन और सुख-समृद्धि के लिए करें मेथी दाने का ये सरल उपाय, मिलेगी तरक्की और घर में आएगी खुशहाली

अगर आपको भी धन या घर में खुशहाली से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, तो ऐसे में आप मेथी दाना के खास उपाय को कर सकती हैं। इससे आपके जीवन के संकट दूर हो सकते हैं। साथ ही जीवन में कुशलता आएगी।
Updated:- 2026-02-16, 14:05 IST
image

हमारे घरों में मेथी दाना सिर्फ खाने में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन ये ज्योतिष शास्त्र में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। मेथी दाने का सीधा संबंध बृहस्पति और शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए ये हमेशा सुख-सुविधा और धन के लिए इस्तेमाल की जाती है। अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है, कड़ी मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल रहा या घर में क्लेश का वातावरण है, तो मेथी दाने के ये छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल आइए जानते हैं इन अचूक उपायों के बारे में।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए बनाएं मेथी दाने की पोटली

अगर पैसा हाथ में नहीं टिकता या खर्च आमदनी से ज्यादा है, तो यह उपाय बहुत कारगर है। शुक्रवार के दिन एक पीले रंग के सूती कपड़े में एक मुट्ठी मेथी के दाने रखें। इसमें एक चांदी का सिक्का या आप साधारण सिक्का भी रख सकती हैं। इसके बाद इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर या हल्दी की गांठ रखें। इसे बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। इससे अनावश्यक खर्चे रुकते हैं और घर में धन का आगमन होना शुरू हो जाता है।

1 - 2026-02-16T133240.786

तरक्की और करियर के लिए मेथी दाने का उपाय

नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा या व्यापार मंदा चल रहा है, तो मेथी दाना आपकी बाधाएं दूर कर सकता है। गुरुवार के दिन पानी में मेथी के कुछ दाने डालकर उस पानी से स्नान करें। स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें और ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें। यह उपाय आपके गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे समाज में सम्मान बढ़ता है और करियर के नए द्वार खुलते हैं।

 इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु दोष से मिलेगी राहत, जानें किस धातु का हाथी रखना होता है शुभ?

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का उपाय

कई बार घर में वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा के कारण सुख-शांति भंग हो जाती है। शनिवार की शाम को थोड़े से मेथी के दाने, सूखी लाल मिर्च और थोड़ा सा नमक मिलाकर एक कपूर के साथ जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। यह उपाय घर की बुरी नजर और नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

2 - 2026-02-16T133239.041

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips for Home Temple: अगर आपके घर के मंदिर पर शिखर है, तो वास्तु दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई भी उपाय तभी फल देता है जब उसे पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए। इन उपायों को करते समय मन में सकारात्मक विचार रखें। घर में खुशहाली, सुख और समृद्धि को बढ़ाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।