Sun Sep 27, 2026 | Updated 03:26 AM IST

घर पर आसान तरीके से बनाएं चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच, बच्‍चों को आएगा बेहद पसंद

अगर आप घर पर बच्‍चों के ल‍िए चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाना चाहती हैं ताे हम आपके ल‍िए इसकी आसान रेसि‍पी लेकर आए हैं। इसकी खास बात यह है क‍ि इसके आगे आपको बाजार वाला प‍िज्‍जा भी फीका लगने लगेगा।
Updated:- 2026-09-26, 11:33 IST
cheese burst sandwich pizza

आज के समय में बच्‍चे हो या बड़े, प‍िज्‍जा खाना तो हर क‍िसी को पसंद होता है। हालांक‍ि, हर रोज बाहर का प‍िज्‍जा खाना क‍िसी के ल‍ि‍ए भी पॉस‍िबल नहीं होगा। ऐसे में आप चाहें तो घर पर बच्‍चों के ल‍िए चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बना सकती हैं। इसमें बाहर से ब्रेड क्रि‍स्‍पी और अंदर से Cheese की फिलिंग मिलती है। सैंडविच को जब आप काटेंगी तो देखेंगी क‍ि मेल्‍ट हुआ चीज बाहर आ रहा है। यही बच्चों को काफी पसंद आएगा। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत भी नहीं है। इसे आप तवे या पैन पर आसानी से बना सकती हैं। अगर आपके बच्चे बार-बार पिज्जा या चीज सैंडविच खाने की जिद करते हैं तो इस बार बाहर से मंगाने के बजाय घर पर ही चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाकर देखें। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकती हैं और चीज की मात्रा भी अपने हिसाब से कम ज्‍यादा कर सकती हैं। इसे नाश्ते, शाम के स्नैक या बच्चों के छोटे से गेट-टुगेदर के लिए भी बनाया जा सकता है। हम आपको इसकी आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

Cheese Burst Pizza Sandwich Recipe Card

घर पर तवे पर चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाने की आसान विधि

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Italian
Author: Vrinda Srivastava

Ingredients

  • ब्रेड- 4 स्लाइस
  • मोजरेला चीज- 1 कप
  • पिज्जा सॉस- 3 बड़े चम्मच
  • प्याज- 1 छोटा
  • बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 1 छोटा कटा हुआ
  • स्वीट कॉर्न- 2 बड़े चम्मच
  • ऑरेगैनो- 1 छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बटर- 1 से 2 बड़े चम्मच

Step

  1. Step 1:

    चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक बाउल में कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न लें। इसमें पिज्जा सॉस, थोड़ा सा चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर बच्चे बहुत ज्यादा स्‍पाइसी नहीं खाते हैं तो चिली फ्लेक्स कम रख सकती हैं।

  2. Step 2:

    अब ब्रेड के स्लाइस लें और उनके किनारों को चाहें तो काट दें। एक ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा पिज्जा सॉस लगाएं। इसके ऊपर तैयार की हुई सब्जियों को रखें। अब बीच में अच्छी मात्रा में मोजरेला चीज डालें। यही चीज पिघलकर सैंडविच को चीज बर्स्ट वाला स्वाद देगा।

  3. Step 3:

    इसके ऊपर दूसरा ब्रेड स्लाइस रखकर किनारों को हल्के हाथ से दबा दें। बस ध्यान रखें कि फिलिंग बहुत ज्यादा बाहर तक न हो, वरना सेंकते समय चीज बाहर निकल जाएगा। अगर आप चाहें तो किनारों को हल्का दबाकर बंद कर सकती हैं, ताकि अंदर की चीज अच्छी तरह रहे।

  4. Step 4:

    अब एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गैस पर रखें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें। पैन में थोड़ा बटर लगाएं और तैयार सैंडविच रखें। सैंडविच के ऊपर भी थोड़ा बटर लगा सकती हैं। इसे धीमी आंच पर सेंकें, ताकि ब्रेड जल्दी जले नहीं और अंदर की चीज भी मेल्‍ट हो जाए।

  5. Step 5:

    जब नीचे की तरफ ब्रेड थोड़ी क्र‍िस्‍पी हो जाए तो सैंडविच को पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें। इसे दबाकर बहुत ज्यादा चपटा न करें, क्योंकि ऐसा करने से अंदर भरी चीज बाहर निकल जाएगी।

  6. Step 6:

    अब सैंडविच को पैन से निकाल लें और एक से दो मिनट के लिए थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे बीच से काटें। अंदर से पिघला हुआ चीज़ दिखाई देगा और आपका घर का चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच तैयार है।

कैसे करें सर्व?

चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच को गर्मागर्म सर्व करेंगी तो ही खाने में मजेदार लगेगा। क्योंकि गरमा-गरम सैंडव‍िच में ही चीज अच्छी तरह मेल्‍ट रहेगा। इसे आप टोमैटो कैचअप, पिज्जा सॉस या किसी डिप के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो इसके साथ फ्रेंच फ्राइज या कुछ फ्रेश सब्जियां भी सर्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, नोट करें आसान रेसिपी

चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाने के टिप्स

अगर आप घर में चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • चीज बर्स्ट इफेक्ट के लिए मोजरेला चीज का इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म होने पर यह अच्छी तरह मेल्‍ट होता है।
  • सैंडविच को हमेशा धीमी या मीडियम-लो आंच पर ही सेंकें। तेज आंच पर ब्रेड बाहर से जल्दी जल सकती है और अंदर का चीज ठीक से मेल्‍ट नहीं होगा।
  • फिलिंग बहुत ज्यादा न भरें। ज्यादा फिलिंग रखने से सैंडविच बंद करना मुश्किल हो जाएगा और चीज बाहर निकल सकता है।
  • बच्चों के लिए बना रही हैं तो चिली फ्लेक्स कम या बिल्कुल न डालें।
  • सैंडविच को सेंकते समय बहुत ज्यादा न दबाएं, वरना अंदर का पिघला हुआ चीज बाहर निकल सकता है।
  • इसे तवे से निकालने के तुरंत बाद काटने के बजाय एक-दो मिनट रुकें। इससे फिलिंग थोड़ी सेट हो जाएगी और सैंडविच काटना आसान रहेगा।
  • आप अपनी पसंद के हिसाब से कॉर्न और शिमला मिर्च के अलावा दूसरी सब्जियां भी थोड़ी मात्रा में डाल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Pizza Puff Recipe: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगा यह गरमा-गरम पिज्जा पफ, नोट करें झटपट रेसिपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।