बिना चीज और मेयोनेज के कैफे जैसा मलाई शिमला मिर्च सैंडविच घर पर बनाएं, जानें रेसिपी

बाजार या कैफे जैसा क्रीमी टेक्सचर पाने के लिए हम अक्सर ढेर सारा चीज या मेयोनेज इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। ऐसे में घर की फ्रेश मलाई से कैफे स्टाइल सैंडविच बना सकती हैं। मलाई और शिमला मिर्च का यह लाजवाब कॉम्बो न सिर्फ खाने में टेस्टी है, बल्कि बच्चों को पसंद भी आएगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हेल्दी सैंडविच कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
मलाई शिमला मिर्च सैंडविच कैसे बनाएं? Recipe Card
बिना चीज और मेयोनेज के कैफे जैसा मलाई शिमला मिर्च सैंडविच घर पर बनाएं, जानें रेसिपी
Ingredients
- ब्रेड स्लाइस: 4 से 6
- ताजी मलाई: 1 छोटा कप
- शिमला मिर्च : 1 बारीक कटी हुई
- प्याज और टमाटर: 1 बारीक कटा हुआ
- सूजी : 1 से 2 चम्मच
- मसाले: स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- चिली फ्लेक्स और नमक
- घी या मक्खन: सैंडविच को तवे पर अच्छी तरह क्रिस्पी सेकने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप शिमला मिर्च और प्याज को बारीक काटें।
- Step 2:
अब कटोरी में फ्रेश गाढ़ी मलाई निकालें।
- Step 3:
उसके बाद मलाई में 2 चम्मच सूजी मिलाएं।
- Step 4:
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें।
- Step 5:
कटी हुई सब्जियां मलाई में मिक्स करें।
- Step 6:
मिक्सचर को ब्रेड स्लाइस पर लगाएं।
- Step 7:
तवे पर हल्का सा घी या बटर गर्म करें।
- Step 8:
सैंडविच को तवे पर दोनों तरफ से पलटकर रखें।
- Step 9:
धीमी आंच पर ब्रेड को क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन करें।
- Step 10:
अब हरी चटनी या सॉस के साथ गरमागरम परोसें।
सैंडविच कैसे बनाएं?
सबसे पहले शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को बिल्कुल बारीक टुकड़ों में काट लें ताकि ये ब्रेड पर आसानी से फैल सकें।
- अब आप एक मिक्सिंग बाउल में फ्रेश ठंडी मलाई लें और उसे चम्मच की मदद से हल्का सा फेंट लें जिससे कि गांठे खत्म हो जाएं।
- दो चम्मच सूजी, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसे भी पढ़ें - भिंडी पकाते समय डालें 1 चम्मच यह एक सफेद चीज, मुलायम बनेंगी भुजिया
- अब इस तैयार मलाई के मिश्रण में बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब ब्रेड की स्लाइस लें और तैयार मलाई-शिमला मिर्च के क्रीमी मटीरियल को ब्रेड के ऊपर फैलाएं
- नॉन-स्टिक तवे या सैंडविच मेकर को सबसे पहले अच्छे से गर्म करें, उस पर थोड़ा सा घी लगाएं आप मक्खन भी लगा सकती हैं और स्टफिंग वाली साइड को पहले तवे पर रखकर धीमी आंच पर सेकें।
- दोनों तरफ से थोड़ा सा घी या बटर लगाकर ब्रेड को कुरकुरा होने तक सेकें। आपका टेस्टी कैफे जैसा सैंडविच सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
इसे भी पढ़ें - Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।