सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, नोट करें आसान रेसिपी

वीकेंड के मौके पर सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का, हम सभी कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं। हालांकि, अक्सर यह समस्या होती है कि ऐसा क्या बनाएं जो सबको पसंद आए? अगर आपके सामने भी यह दिक्कत है, तो एक बार ब्रेड पिज्जा पॉकेट जरूर बनाकर देखें। यह न केवल आसानी से बन जाता है बल्कि इसका स्वाद भी कमाल का होता है। तो फिर देर किस बात की, नोट करें इसकी आसान रेसिपी
ब्रेड पिज्जा पॉकेट बनाने की विधि (How To Make Bread Pizza Pocket Recipe)
ब्रेड पिज्जा पॉकेट रेसिपी Recipe Card
ब्रेड पिज्जा पॉकेट बनाने की रेसिपी
Ingredients
- मक्खन-1 छोटा चम्मच
- लहसुन- 1 कली
- प्याज-½ (बारीक कटा हुआ)
- गाजर-1(बारीक कटा हुआ)
- स्वीट कॉर्न-3 बड़े चम्मच
- शिमला मिर्च-½ बारीक कटा हुआ
- नमक-¼ छोटा चम्मच
- पिज्जा सॉस-3 बड़े चम्मच
- ऑलिव- 4 कटे हुए
- जलपीनो-1 छोटा चम्मच कटा हुआ
- मोजेरेला चीज- ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- पानी- 1/2 गिलास
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले कड़ाही में 1 छोटा चम्मच बटर डालकर गरम करें। फिर इसमें 1 कली लहसुन और प्याज डालकर भूनें।
- Step 2:
अब इसमें 1 गाजर, 3 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न, ½ शिमला मिर्च और ¼ छोटा चम्मच नमक डालें।
- Step 3:
तेज आंच पर तब तक भूनें जब तक सब्जियां अच्छी तरह पक न जाएं।
- Step 4:
अब इसमें 3 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 5:
अब इसे एक कटोरे में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
- Step 6:
अब इसमें 4 ऑलिव, 1 छोटा चम्मच जैलापीनो और ¼ कप मोजेरेला चीज डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 7:
अब ब्रेड का एक स्लाइस लें, उसके किनारे काट दें और उसे पतला बेल लें।
- Step 8:
अब इसमें स्टफिंग भरें और अच्छी तरह सील कर दें।
- Step 9:
इसके बाद, तेल गरम करें और ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स को मध्यम आंच पर डीप फ्राई करें।
- Step 10:
ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनकर तैयार है। अब इसे टोमैटो केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।
ब्रेड से आमतौर लोग पर कटलेट, रोल, उपमा, सैंडविच जैसी चीजें बनाते हैं। इस बार अगर कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट बेस्ट ऑप्शन है। नीचे जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
सब्जियां पकाना
सबसे पहले एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच बटर गरम करें। अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी हुई गाजर, स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च डालें। साथ ही एक चौथाई छोटा चम्मच नमक भी मिला दें। अब गैस की आंच को तेज रखें और सब्ज़ियों को तब तक लगातार चलाते हुए भूनें जब तक वे थोड़ी नरम और पक न जाएं।

स्टफिंग तैयार करना
जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तब कड़ाही में 3 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस डालें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसमें कटे हुए ऑलिव, जैलापीनो और मोजेरेला चीज डालकर मिक्स करें।
ब्रेड पॉकेट्स तैयार करना
अब ब्रेड के स्लाइस लें और चाकू की मदद से उनके चारों किनारों को काट कर अलग कर दें। इसके बाद बेलन की सहायता से प्रत्येक ब्रेड स्लाइस को हल्का और पतला बेल लें। अब बेली हुई ब्रेड के बीच में तैयार की गई पिज्जा स्टफिंग रखें। ब्रेड के किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाकर इसे चारों तरफ से अच्छी तरह बंद करें ताकि स्टाफिंग बाहर न निकले।

ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स फ्राई करें
ब्रेड पॉकेट्स को पकाने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं। आप चाहें तो कड़ाही में तेल गरम करके इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और इन्हें 15 से 20 मिनट तक बेक कर लें।

ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स परोसने का तरीका
क्रिस्पी और चीजी ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनकर तैयार हैं। अब इन्हें गरमा-गरम टोमैटो केचप या अपनी मनपसंद हरी चटनी के साथ परोसें। आप इसे चाय के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट केक, दुकान से खरीदना जाएंगी भूल
यह रेसिपी बेहद आसान है आप इसे सुबह या शाम के नाश्ते में बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।