सर्दियों में घर पर ऐसे तैयार करें चटपटी Amla Candy, साल भर तक उठा सकेंगी स्वाद और सेहत का मजा

क्या आपको पता है कि आप बाजार जैसी आंवला कैंडी घर पर आसानी से बना सकती हैं? इसके लिए आपको जरूरत के अनुसार आंवला, चीनी और कुछ मसाले की जरूरत पड़ेगी। नीचे पढ़ें कैंडी बनाने का तरीका और स्टोर करने का प्रोसेस।
Updated:- 2026-11-27, 16:15 IST
How to make Amla candy at home

Image Credit-Magnific.Com

सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजा आंवला आसानी से मिल जाता है। इसका स्वाद भले ही थोड़ा खट्टा होता है, लेकिन इससे बनने वाली कैंडी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। बाजार में मिलने वाली आंवला कैंडी खाने के लिए अच्छी लगती है, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाएं तो अपनी पसंद के हिसाब से चीनी और मसाले कम या ज्यादा कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी खास मशीन या महंगे सामान की जरूरत नहीं है। बस ताजा आंवला, चीनी और कुछ सामान्य चीजों से आप घर पर बाजार जैसी खट्टी-मीठी आंवला कैंडी तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें बाजार जैसी Amla Chapati Candy कैसे बनाएं?

आंवला कैंडी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

घर पर आंवला कैंडी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे जानें आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान विधि।

Amla Candy Banane Ki Recipe Magnific.Com

  • 500 ग्राम- ताजा आंवला
  • 300-400 ग्राम- चीनी
  • आधा चम्मच- काला नमक
  • आधा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार- काली मिर्च पाउडर
  • थोड़ा-सा साधारण नमक
  • स्वादानुसार-चीनी

इसे भी पढ़ें- Amla Haldi Kanji Recipe: पाचन रहेगा स्वस्थ, इस सर्दी पिएं आंवला और कच्ची हल्दी की कांजी; नोट करें रेसिपी

आंवला कैंडी बनाने का सरल तरीका

  • आंवला कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और बिना दाग वाले आंवले चुनें। अब इन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें। अब इसमें आंवले डालकर कुछ मिनट पकाएं।
  • अब इन्हें इतना पकाएं कि फांके आसानी से अलग हो जाए। इसके बाद आंवलों को पानी से निकालकर ठंडा होने दें।
  • जब ये ठंडे हो जाएं तो इनके बीज निकालकर फांकें अलग कर लें। अब एक साफ और सूखे कांच के बर्तन में आंवले की फांकें डालें।
  • इनके ऊपर चीनी की परत डालें और अच्छी तरह मिला दें। बर्तन को ढककर 24 से 48 घंटे के लिए रख दें।
  • इस दौरान चीनी पिघलकर चाशनी जैसी बन जाएगी और आंवले में मिठास आ जाएगी। बीच-बीच में साफ और सूखे चम्मच से इन्हें हल्के हाथों से मिला सकती हैं।
  • इसके बाद आंवले की फांकें चाशनी से अलग कर लें। अब आंवले की फांकें एक साफ प्लेट या ट्रे में फैलाकर रखें। इन्हें धूप में तब तक सुखाएं, जब तक इनकी नमी खत्म न हो जाए।

How To make amla candy at home

आंवला कैंडी को बाजार जैसा स्वादिष्ट बनाने के लिए क्या करें?

आंवले की फांकें जब अच्छी तरह सूख जाएं तो इनमें काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च पाउडर मिला दें। अगर आपको सादा मीठा स्वाद पसंद है तो मसाले डालना छोड़ भी सकती हैं। अब कैंडी को अच्छी तरह ठंडा होने दें।

अंडे की कैंडी को लंबे समय तक कैसे करें स्टोर?

मौसम के अनुसार इसमें दो से चार दिन या उससे ज्यादा समय लग सकता है। अगर आपके पास फूड डिहाइड्रेटर है, तो उसके निर्देशों के अनुसार भी इन्हें सुखा सकती हैं। ध्यान रखें कि कैंडी में नमी बची रहने पर फफूंदी लगने का खतरा रहता है। नीचे जानें लंबे समय तक आंवले की कैंडी को सही कैसे करें?

Homemade Amla Candy Storing Tips

  • आंवला कैंडी को स्टोर करने के लिए सूखे और एयरटाइट कांच के जार का इस्तेमाल करें।
  • जार में कैंडी भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • हमेशा सूखे चम्मच से ही कैंडी निकालें।
  • अगर इसमें नमी, बदबू या फफूंदी दिखाई दे तो इसे न खाएं।
  • घर पर बनी कैंडी की शेल्फ लाइफ इसकी नमी और स्टोरेज पर निर्भर करती है।

इसे भी पढ़ें- Methi Ladoo Recipe: कड़वाहट की छुट्टी! इस तरीके से घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाले मेथी के लड्डू

बाजार से आंवला कैंडी खरीदने के बजाय आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। सही तरीके से सुखाकर और साफ-सुथरे जार में रखकर इसका स्वाद लंबे समय तक लिया जा सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
आंवले की कलियों में चीनी या गुड़ कितनी मात्रा में मिलाना चाहिए?
1 किलो आंवले के लिए लगभग 700 से 750 ग्राम चीनी या पिसा हुआ गुड़ मिलाना सही रहता है।
चीनी मिलाने के बाद आंवले को कितने दिनों तक धूप या ढककर रखना होता है?
आंवले और चीनी के मिश्रण को 2 से 3 दिनों तक ढककर रखें, ताकि आंवला चाशनी को अच्छी तरह सोख ले।
आंवला कैंडी को चाशनी से निकालने के बाद कैसे सुखाना चाहिए?
चाशनी छानने के बाद कैंडी को थाली में फैलाकर 2-3 दिन तेज धूप में सुखाएं जब तक कि नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।